Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: जनाक्रोश रैली में कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ

Jharkhand Assembly Election 2019 महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से उत्‍साहित कांग्रेस पार्टी झारखंड में चुनाव से पहले बुधवार को रैली कर अपनी ताकत दिखा रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 07:46 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 03:17 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: जनाक्रोश रैली में कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ
Jharkhand Assembly Election 2019: जनाक्रोश रैली में कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 राजधानी रांची के विधानसभा मैदान में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने जन आक्रोश रैली में वादों की झड़ी लगा दी है। कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। छह माह में सभी रिक्त पदों को भरेंगे। उन्होंने भ्रष्‍टाचार रहित शासन का वादा किया।

loksabha election banner

कहा कि रघुवर सरकार के प्रति आदिवासियों में आक्रोश है। रैली में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जनता ने पांच वर्षों में झूठ और फरेब की सरकार को देखा है। युवा पलायन कर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद ले रहे हैं। हमारी बहनें उन्हें क्यों आशीर्वाद देंगी? वे अपने हक की बात उठाती हैं तो उन्हें लाठियां खानी पड़ती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि विपक्ष की एकता से रघुवर सरकार को ऐसा मारो कि इसे छत्तीसगढ़ में भी जगह नहीं मिले। अपने आक्रोश से लुटेरी, हत्यारी और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, सांसद धीरज साहू सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद हैं। मैदान में उत्‍साही कार्यकर्ताओं का जमघट लगा है।

यहां नेता झारखंड चुनाव को लेकर लोगों में जोश भर रहे हैं। महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से उत्‍साहित कांग्रेस झारखंड चुनाव से पहले रैली के जरिये अपनी ताकत दिखा रही है। सियासी गलियारे में इस रैली को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और अन्‍य नेताओं की अगुआई में जनसभा का आयाेजन किया गया है।

बुधवार को रांची में हो रहे कांग्रेस की प्रमंडलीय रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पहुंच गए हैं। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की इस रैली में पार्टी ने 25 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश आदि नेता रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई वाली भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई है। भाजपा के अंदरुनी कलह के चलते पिछले पांच सालों में झारखंड को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मोमेंटम झारखंड के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की लूट और कोनार परियोजना निर्मित बांध के माध्यम से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान लोग भूल नहीं सकते। रघुवर दास कैबिनेट के दो मंत्रियों का सरेआम रिश्वत मांगने से संबंधित ऑडियो, किसानों की आत्महत्या, भूख से मौत, आदिवासियों के आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचलने के मसले पर जनाक्रोश रैली बुलाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.