Move to Jagran APP

झारखंड में फिर एक बार रघुवर सरकार का संकल्प, मुख्‍यमंत्री को महिला मोर्चा ने बांधा रक्षा सूत्र

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं झारखंड के पांचों प्रमंडल से एक एक महिला कार्यकर्ता ने राज्यभर की महिलाओं के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 04:07 PM (IST)
झारखंड में फिर एक बार रघुवर सरकार का संकल्प, मुख्‍यमंत्री को महिला मोर्चा ने बांधा रक्षा सूत्र
झारखंड में फिर एक बार रघुवर सरकार का संकल्प, मुख्‍यमंत्री को महिला मोर्चा ने बांधा रक्षा सूत्र

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। रांची के हरमू मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में  रविवार को पूरे राज्य से एकत्र की गई करीब 5.75 लाख राखियों को मुख्यमंत्री को सौंपा गया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं झारखंड के पांचों प्रमंडल से एक एक महिला कार्यकर्ता ने  राज्यभर की महिलाओं के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के विकास को महिला नेतृत्व के साथ गति देना उनकी सरकार का संकल्प है।  इस मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 3 माह बाद फिर से झारखंड में चुनाव है एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लें ताकि विकास के जो काम हो रहे हैं वह और तेजी से हो सके।

सीएम ने कहा कि हर गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना है, इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ,प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह राज्य सरकार की मंत्री लुईस मरांडी ने भी अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.