Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: 65+ को साधने निकला BJP का जन आशीर्वाद रथ, ओम माथुर ने दिखाई हरी झंडी

जन आशीर्वाद रथ विभिन्न जिलों पंचायतों और गांवों से होते हुए पूरे राज्य में घूमेगी। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री जामताड़ा से इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए संथाल परगना में अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 10:46 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: 65+ को साधने निकला BJP का जन आशीर्वाद रथ, ओम माथुर ने दिखाई हरी झंडी
Jharkhand Assembly Election 2019: 65+ को साधने निकला BJP का जन आशीर्वाद रथ, ओम माथुर ने दिखाई हरी झंडी

रांची, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने 65 प्‍लस के लक्ष्‍य को साधने में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने चुनावी अभियान के तहत जन आशीर्वाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रांची से रवाना किया। यह रथ राज्‍य के दूसरे जिलों में जाकर लोगों से फिर से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करेगा। आेम माथुर ने इस मौके पर कहा कि पांच साल जनता की सेवा करने के बाद फिर से जनमानस का विश्‍वास हासिल करने के लिए बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।

loksabha election banner

अन्‍नपूर्णा देवी, सरयू राय, अनंत ओझा, रांची के सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन आशीर्वाद रथ विभिन्न जिलों, पंचायतों और गांवों से होते हुए पूरे राज्य में घूमेगी। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री जामताड़ा से इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए संथाल परगना में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।

18 सितंबर को जामताड़ा आएंगे अमित शाह
18 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह जामताड़ा आने वाले हैं। शाह के आगमन को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। अमित शाह 18 को ही यहां से संतालपरगना में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ करेंगे। गृहमंत्री बनने के बाद वे संताल के पहले दौरे पर जामताड़ा पहुंचेंगे। स्थानीय बेना मैदान में गृहमंत्री व मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने तकरीबन सवा लाख लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। 

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.