Torpa Assembly Election 2019: तोरपा में मतदाताओं में रहा जबर्दस्त उत्साह, 59% वोटिंग
Torpa Assembly Election 2019. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर उमड़े।
रांची, जेएनएन। Torpa Assembly Election 2019- तोरपा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार को वोट डाले गए। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान किया गया। वोट डालने को लेकर मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर उमड़ पड़े। सुबह नौ बजे तक तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 10.77 फीसद वोट पड़े। यहां सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया, जो कि दोपहर बाद तीन बजे तक चला। यहा प्रथम मतदाताओं को बूथ पर सम्मानित भी किया गया। त़ोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा, जेवीएम के उम्मीदवार सुदीप गुड़िया और निर्दलीय प्रत्याशी पोलुस सुरीन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 1 बजे तक 49.31% वोटिंग हो चुकी थी। जबकि 3 बजे तक 59.11% वोटिंग हुई।