Tamar Assembly Election 2019: तमाड़ में मतदाताओं की लंबी कतारें, 68% हुई वोटिंग
Tamar Assembly Election 2019. मतदान केंद्रों पर महिलाओं बुजुर्गों की लंबी-लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर नजर आई। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।
रांची, जेएनएन। Tamar Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण के लिए 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। तमाड़ विधानसभा सीट के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखी। सुबह 11 बजे तक तमाड़ में 29.35 फीसद वोट डाले गए। 1 बजे तक यहां 49.31 फीसद वोट पड़ चुका था। जबकि 3 बजे तक 67.83 फीसद मतदान हुआ।
इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों की लंबी-लंबी कतारें पोलिंग बूथों पर नजर आई। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13.95 फीसद वोट पड़े। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सुरक्षा बल के जवान दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद करते देखे गए। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट लगाया गया।