Mandar Assembly Election 2019: मांडर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, 64% वोट पड़े
Mandar Assembly Election 2019. मांडर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान केंद्रों पर महिलाओं-बुजुर्गों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई।
रांची, जेएनएन। Mandar Assembly Election 2019 - मांडर विधानसभा सीट के लिए आज शनिवार को वोट डाले गए। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के तहत यहां मतदान हुआ। क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 11 बजे तक मांडर में 31.15 फीसद वोट डाले गए। दोपहर के 1 बजे तक 49.84% वोट पड़ चुके थे। जबकि 3 बजे तक 64.14% वोटिंग हुई।
मतदान केंद्रों पर महिलाओं-बुजुर्गों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। सुबह सात बजे से यहां मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। यहां सुबह नौ बजे तक 10.15 फीसद वोट डाले गए। मांडर के बूथ नंबर 171 पर सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू नहीं हुआ था। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतार में खड़ी दिखीं।
मांडर मुडमा के दिव्यांग सुल्तान अंसारी को व्हीलचेयर पर मतदान करने के लिए ले जाती उनकी बेटी।