Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: सीताराम येचुरी ने भाजपा नेताओं को बताया दुर्योधन-दुशासन

Jharkhand Assembly Election 2019. माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि इस बार विधानसभा में सीपीएम की आवाज गूंजेगी। 19 साल में सिर्फ धोखा मिला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 07:26 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: सीताराम येचुरी ने भाजपा नेताओं को बताया दुर्योधन-दुशासन
Jharkhand Assembly Election 2019: सीताराम येचुरी ने भाजपा नेताओं को बताया दुर्योधन-दुशासन

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - माकपा नेता सीताराम येचुरी का दावा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी इस दफा खाता खोलेगी। उन्होंने यहां मीडिया से बाचतीच में कहा कि झारखंड को बचाना है तो भाजपा को भगाना होगा। तभी संविधान की, यहां के आदिवासियों के अधिकार की रक्षा हो पाएगी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को दुर्योधन व दुशासन की संज्ञा दी और कहा कि उनके रहते इज्जत, प्रतिष्ठा व साख कभी मजबूत नहीं हो सकती है।

loksabha election banner

उन्होंने देश के वर्तमान हालात, मंदी, बेरोजगारी व जीडीपी में गिरावट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। येचुरी ने कहा कि 19 साल में झारखंड के लोगों को सिर्फ धोखा ही मिला है। आदिवासियों के अधिकार छिन गए। सीएनटी-एसपीटी एक्ट, वनाधिकार कानून ने आदिवासियों की जमीन छीन लिए। ऐसी स्थिति में आदिवासियों की जमीन वापसी के लिए वाम दल के नेताओं की विधानसभा में उपस्थिति जरूरी है।

कहा, एनआरसी के नाम पर असम में जिस तरह 20 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं, वह कहीं से भी स्वीकारने योग्य नहीं है। देश में लूट मची है। उद्योग -धंधे बंद हो रहे हैं। ऑटो मोबाइल सेक्टर चौपट हो चुका है। इसे नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में देश की स्थिति भयावह हो जाएगी। माकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वाम दल को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है। युवा नेतृत्व पर जोर दिया जा रहा है। नेतृत्व में सेकेंड लाइन को मजबूत किया जा रहा है। आने वाले समय में सीपीएम मजबूत स्थिति में दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.