Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: लातेहार में बोले मनोज तिवारी, सभे मन के जोहार... फिर आ गईल बानी जा तोरा मनोज तिवारी

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 05:59 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: लातेहार में बोले मनोज तिवारी, सभे मन के जोहार... फिर आ गईल बानी जा तोरा मनोज तिवारी
Jharkhand Election 2019: लातेहार में बोले मनोज तिवारी, सभे मन के जोहार... फिर आ गईल बानी जा तोरा मनोज तिवारी

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के तहत भोजपुरी फ़िल्म एवं संगीत सम्राट सह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने लातेहार के बरवाडीह में चुनावी सभा में शिरकत की।

prime article banner

बताते चलें‍ कि मनिका विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रघुपाल सिंह के पक्ष में भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले हजारों लोग मनोज तिवारी का इंतजार कर रहे थे। आते ही दिल्ली के सांसद ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों से मुखातिब हुए। उपस्थित जनसमूह ने भी दिल खोल कर अपने चहेते कलाकार सह दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का स्वागत किया।

मनोज तिवारी के मंचासीन होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने माला पहना कर उनका विधिवत स्वागत किया। वहीं मौके पर जिलाध्यक्ष अमित नाथ शाहदेव, जिला महामंत्री जयवर्धन सिंह, जिला 20 सूत्री अध्यक्ष राजधनी यादव, जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ध्रुव पांडेय, चतरा नमो एप संयोजक दिलीप यदुवंशी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल सिंह, वरिष्‍ठ भाजपाई विनय सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, मुन्ना गुप्ता, अजय सोनी, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, अशोक प्रसाद समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर जोर-शोर से चल रहे चुनाव प्रचार के बीच बुधवार को भाजपा की ओर से कई दिग्‍गज मैदान में उतरेंगे। मनोज तिवारी बरवाडीह के बाद कांडी और तरहसी में रैली करेंगे।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.