Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : मतदान के दौरान दिखी गड़बडी तो इन नंबरों पर करें शिकायत
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting. मतदान के दिन किसी भी मतदाता को किसी भी मतदान केंद्र में कोई गड़बडी दिखती है तो वे इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
जमशेदपुर, जासंं। Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting झारखंड विस चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को होने वाले मतदान के दिन किसी भी मतदाता को किसी भी मतदान केंद्र में कोई गड़बडी दिखती है तो वे तत्काल इसकी शिकायत जिला निर्वाचन विभाग को कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसमें अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों को प्रभार दिया गया है। साथ ही सभी प्रभारियों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में किसी भी तरह की शिकायत उनसे की जा सके। जिला नियंत्रण कार्यालय सुबह पांच से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।
किस निर्वाचन क्षेत्र के लिए कौन है प्रभारी व उनका मोबाइल नंबर
सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए : वरीय पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष - विश्वनाथ माहेश्वरी, उप विकास आयुक्त : 0657-2487493/947278026
सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष : सौरभ सिन्हा, अपर उपायुक्त : 0657-2424324/9431118207
44. बहरागोडा विधानसभा : अशोक कुमार तिवारी, सहायक निबंधक, सहयोग समितियां : 94313-73136
अखिलेश कुमार, सहायक परियोजना पदाधिकारी, जेईपी : 94315-92718
45. घाटशिला विधानसभा : अजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी : 77669-99975
पुनाई उरांव, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल : 94315-92718
46. पोटका विधानसभा : रमेश सिंह, श्रम अधीक्षक : 79924-79639
शिशिर कुमार सोरेन, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल : 96618-09092
47. जुगसलाई विधानसभा : विनीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी : 82106-06189
प्रताप कुमार महंती, सहायक अभियंता, एनआरईपी : 88095-79625
48. जमशेदपुर पूर्वी : सविता टोपनो, कार्यपालक दंडाधिकारी : 94701-85526
विजय कुमार राय, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल : 80023-73581
49. जमशेदपुर पश्चिम : शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी : 94318-31528
पंकज कुमार, एसडीपीओ, जेईपी : 94319-89326