Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: विधायक संजीव सिंह का नामांकन पत्र खारिज, पत्नी रागिनी मैदान में

जेल में बंद होने के कारण भाजपा ने संजीव को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को झरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 01:18 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: विधायक संजीव सिंह का नामांकन पत्र खारिज, पत्नी रागिनी मैदान में
Jharkhand Assembly Election 2019: विधायक संजीव सिंह का नामांकन पत्र खारिज, पत्नी रागिनी मैदान में

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह धनबाद के एडीएम विधि व्यवस्था अनिल कुमार ने भाजपा विधायक संजीव सिंह का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। विधायक संजीव ने झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 27 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दाैरान संजीव के नामांकन पत्र में त्रुटि पाई गई। इसके बाद खारिज कर दिया गया। अब विधायक संजीव चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

loksabha election banner

जेल से बाहर आकर किया था नामांकनः भाजपा विधायक संजीव सिंह पिछले दो साल से ज्यादा समय से धनबाद जेल में बंद हैं। उनपर कांग्रेस नेता धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का आरोप है। जेल में बंद होने के कारण भाजपा ने संजीव को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को झरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इसके बावजदू संजीव ने पत्नी का समर्थन न कर खुद अदालत से अनुमति लेकर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच में विधायक संजीव के तीन प्रस्तावकों के नाम का मिलान वोटर लिस्ट की सूची से नहीं हुआ। इसी आधार पर खारिज कर दिया गया। अब विधायक संजीव चुनाव न लड़ अपनी पत्नी भाजपा प्रत्याशी रागिनी का समर्थन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.