रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने दस अन्य उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को कर दी। इसके तहत पूर्व मंत्री लालचंद महतो को डुमरी से टिकट दिया गया है। संजय सहाय को रांची से उम्मीदवार बनाया गया है। इधर, हटिया से एनुल हक को टिकट देने से नाराज पार्टी महासचिव भगवान सिंह ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है।
एनुल हक ने गुरुवार को ही जहां नामांकन कर दिया, वहीं भगवान सिंह ने भी पार्टी के नाम से नामांकन पत्र खरीद लिया है। सिंह ने कहा है कि वे काफी पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
ये यहां से उम्मीदवार
सीट - नाम
डुमरी - लालचंद महतो
रांची - संजय सहाय
हटिया - एनुल हक
कांके - अशोक कुमार नाग
रामगढ़ - सुदीत कुमार सिंह
मांडू - दुष्यंत कुमार पटेल
हजारीबाग - उपेंद्र कुशवाहा
गोमिया - उमेश महतो
बड़कागांव - विनोद कुमार राणा
बगोदर - पूरन महतो
Posted By: Sujeet Kumar Suman
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप