Move to Jagran APP

झारखंड: जदयू नेता निकले जनभावना यात्रा पर, मनिका-गढ़वा-पलामू में करेंगे सभा Ranchi News

JDU. झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने गुरुवार को जनभावना यात्रा निकाली। इसके तहत लातेहार मेदिनीनगर गढ़वा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:38 PM (IST)
झारखंड: जदयू नेता निकले जनभावना यात्रा पर, मनिका-गढ़वा-पलामू में करेंगे सभा Ranchi News
झारखंड: जदयू नेता निकले जनभावना यात्रा पर, मनिका-गढ़वा-पलामू में करेंगे सभा Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को 'जनभावना यात्रा' पर निकले। इस 'जनभावना यात्रा' की शुरुआत रांची के डिबडीह स्थित प्रदेश कार्यालय से हुई, जिसमें कई दर्जन पार्टी नेता लोहरदगा के लिए रवाना हुए। 'जनभावना यात्रा' के तहत जदयू नेता शुक्रवार को लातेहार के मनिका विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां सरयू में सभा का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 14 सितंबर को यह यात्रा मेदिनीनगर पहुंचेगी।

loksabha election banner

वहां पार्टी नेता पांकी विधानसभा क्षेत्र के लेसलीगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह, 15 सितंबर को यात्रा गढ़वा पहुंचेगी, जहां गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 16 सितंबर को पलामू के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाटन में कार्यक्रम के साथ ही इस यात्रा का पहला चरण संपन्न होगा।

इस यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, सह प्रभारी अरुण कुमार, राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, महासचिव श्रवण कुमार, कृष्णानन्द मिश्रा, संजय सहाय आदि शामिल हैं। इस अवसर पर रांची महानगर युवा जदयू के अध्यक्ष अखिलेश राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। मौके पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कई जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.