Move to Jagran APP

Jamtara Election Result 2019 : जामताड़ा में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी जीते

Jamtara Jharkhand Election Result 2019 कांग्रेस के इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:02 PM (IST)
Jamtara Election Result 2019 : जामताड़ा में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी जीते
Jamtara Election Result 2019 : जामताड़ा में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी जीते

जामताड़ा, जेएनएन। Jamtara Jharkhand Election Result 2019 जामताड़ा जिले के दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतगणना हुई। जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विरेंद्र मंडल को 38,406 मतों के अंतर से पराजित किया। 

loksabha election banner

जामताड़ा विधानसभा सीट झारखंड राज्‍य की 81 सीटों में बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। इस विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्‍यालय होने के कारण यह इलाका जिले की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र भी माना जाता है। दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वर्ष 2005 में चुनाव कराए गए थे। तब यहां से भाजपा के बिष्‍णु प्रसाद भैया ने कांग्रेस के इरफान अंसारी को हराया और विधायक बने। वर्ष 2009 के चुनाव में बिष्‍णु प्रसाद दोबारा विधायक चुने गए। वर्ष 2009 में ही हुए उपचुनाव में झामुमो ने भाजपा के हाथ से यह सीट छीन ली और यहां से दिग्‍गज नेता शिबू सोरेन विधायक चुने गए। वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस के इरफान अंसारी को जनता ने जिताकर विधायक बनाया। राजधानी रांची से 250 किलोमीटर दूर बसा यह इलाका वर्ष 2001 में झारखंड का जिला बनाया गया। पहले यह क्षेत्र दुमका जिले का हिस्‍सा था। जंगल, पहाड़ और झरनों से भरे इस इलाके को रोमांचक पर्यटक स्‍थलों में गिना जाता है।

1 ABDUL MANNAN ANSARI Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 1643 3 1646 0.77
2 ARIF ANSARI Bahujan Samaj Party 867 3 870 0.41
3 IRFAN ANSARI Indian National Congress 112253 576 112829 53.11
4 CHAMELI DEVI AJSU Party 4755 25 4780 2.25
5 BIRENDRA MANDAL Bharatiya Janata Party 73847 241 74088 34.87
6 EHTESAMUL MIRZA Samajwadi Party 982 1 983 0.46
7 BALESHWAR MANDAL Lok Jan Shakti Party 435 0 435 0.2
8 MD. MUSTAK Loktantrik Janshakti Party 448 0 448 0.21
9 SUNITA HANSDA Rashtriya Mahila Party 628 1 629 0.3
10 MD. ANWAR ANSARI Independent 1549 0 1549 0.73
11 JIVLAL MARANDI Independent 1536 1 1537 0.72
12 TARUN KUMAR GUPTA Independent 6191 28 6219 2.93
13 SANJAY PAHAN Independent 3399 8 3407 1.6
14 NOTA None of the Above 3026 5 3031 1.43
  Total   211559 892 212451  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.