Move to Jagran APP

Jamshedpur West Jharkhand Election Result 2019 : जमशेदपुुुर पश्चिम में बन्‍ना गुप्‍ता की जीत, भाजपा को मिली मात

Jamshedpur west Jharkhand Election Result 2019.जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह को मात मिली। कांग्रेस के बन्‍ना गुप्‍ता ने इस सीट पर कब्‍जा जमाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 06:51 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:25 PM (IST)
Jamshedpur West Jharkhand Election Result 2019 : जमशेदपुुुर पश्चिम में  बन्‍ना गुप्‍ता की जीत, भाजपा को मिली मात
Jamshedpur West Jharkhand Election Result 2019 : जमशेदपुुुर पश्चिम में बन्‍ना गुप्‍ता की जीत, भाजपा को मिली मात

जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur west Jharkhand Election Result 2019 जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के बन्‍ना गुप्‍ता चुनाव जीत गए। उन्‍हें लगभग 22 हजार मतों से जीत हासिल हुई। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह उनकी नहीं जनता की जीत है। 

loksabha election banner

जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर  भाजपा के देवेंद्र सिंह और कांग्रेस के बन्‍ना गुप्‍ता के बीच मुकाबला शुरुआत में कांटे का रहा। लेकिन अंतत: बन्‍ना आगे बढ़ते चले गए। भाजपा ने मंत्री सरयू राय का टिकट काटकर देवेंद्र सिंह को उम्‍मीदवार बनाया था।  ब्रजेश उर्फ बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा के सरयू राय को हराकर 2009 में कांग्रेस के विधायक बने थे। झारखंड सरकार में कृषि व आवास मंत्री भी रहे। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह भाजपा में जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। ये आरएसएस व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सफल संगठनकर्ता के रूप में पहचान बना चुके हैं।

 वर्ष 2000 से लगातार नहीं जीता कोई

झारखंड विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन संख्या 49 जमशेदपुर पश्चिम में वर्ष 2000 के बाद यह रिकार्ड है कि इस सीट पर किसी भी पार्टी का विधायक लगातार अपनी दूसरी पारी नहीं खेल सकता है। इस सीट पर वोटरों का मिजाज ऐसा है कि जो विधायक जनता की नजर और विकास के कार्यो में खरे नहीं उतरे, जनता ने उन्हें बदल दिया। इससे पहले केवल मृगेंद्र प्रताप सिंह ही एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जो वर्ष 1995 और वर्ष 2000 में लगातार दो बार चुनाव जीते। इसके बाद से ही हर बार भाजपा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एक-एक कार्यकाल में जीतते रहे हैं। इस सीट पर वर्ष 2005 में पहली बार भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी सरयू राय ने चुनाव लड़ा और 47428 मत से जीते और कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को (34733 मत) को 12 हजार 695 मतों से हरा दिया। वहीं, वर्ष 2009 में कांग्रेस की सीट से बन्ना गुप्ता (55638 मत) ने बाजी मारी। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरयू राय (52341 मत) को 3297 मतों से हरा दिया। जबकि 2014 में सरयू राय (95346 मत) ने फिर जीत का स्वाद चखा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता (84829 मत) को 10 हजार 517 मतों से हरा दिया। एक बार फिर बन्ना गुप्ता ने इस सीट पर बाजी मार कर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को लगभग 22 हजार मतों से हरा दिया। 

जमशेदपुर पश्चिम में मिले मत

  • प्रत्याशी          पार्टी             मिले मत
  • बन्ना गुप्ता       कांग्रेस          96778
  • देवेंद्रनाथ सिंह    भाजपा          74195
  • रेयाज शरीफ      एआईएमईएम  8000
  • नरेश कुमार        निर्दलीय      2949
  • शंभूनाथ चौधरी    आप          1905
  • ब्रजेश सिंह        आजसू        1768
  • पंकज कुमार       जेवीएम      1040
  • तरुण कुमार        निर्दलीय      746
  • राकेश कुमार       निर्दलीय      477
  • बबलू प्रसाद दंगी   निर्दलीय     423
  • सुनील मुखी        एपीआई      384
  • हेमा घोष           एआईटीसी    347
  • उमेश कुमार        निर्दलीय      298
  • दीपांकर भट्टïाचार्जी  निर्दलीय     282
  • आकाश कुमार तांती  निर्दलीय   231
  • महेश कुमार          आरटूआरपी 225
  • संजय कर्मकार       निर्दलीय     164
  • क्यू रजी            आईयूएमएल   135
  • शैलेस शर्मा          एएनपी         130
  • मोबिन खान        निर्दलीय        102 
  • नोटा               ----         1892

छठे चरण की स्थिति

1.देवेन्द्रनाथ सिंह, भाजपा- 27965       

2.पंकज कुमार, झाविमो(प्र)- 259      

3.बन्ना गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 22294 

 4.बृजेश सिंह, आजसू- 662     

5.हेमा घोष, ऑल इंडिया तृणमूल कॉन्ग्रेस- 155 

 6.कमरूद्दीन राजी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग- 37       

7.महेश कुमार, राईट टू रिकॉल पार्टी- 59      

8.रियाज शरीफ, एआईएमआईएम- 65      

9.शंभू नाथ चौधरी, आप- 548      

10.शैलेश शर्मा, एहरा नेशनल पार्टी- 35       

11.सुनिल मुखी, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया- 110     

12.आकाश कुमार तांती, निर्दलीय- 46     

13.उमेश कुमार, निर्दलीय- 116     

14.तरूण कुमार, निर्दलीय- 198      

15.दीपांकर भट्टाचार्य, निर्दलीय- 94         

16.नरेश कुमार टांडिया, निर्दलीय- 757     

17.बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय- 193     

18.मुबीन खान, निर्दलीय- 18     

19.राकेश कुमार, निर्दलीय- 91     

20.संजय कर्मकार, निर्दलीय- 27      

नोटा-758  

पांचवां चरण

  • जमशेदपुर पश्चिम
  • देवेंद्र सिंह - भाजपा - 23879
  • बन्ना गुप्ता - कांग्रेस - 18617
  • पहला राउंड की गिनती के बाद जमशेदपुर पश्चिमी से बीजेपी के देवेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं । उन्‍हें 4525 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बन्‍ना गुप्‍ता को  3787 मत मिले हैं।

चौथे राउंड की स्थिति

1.देवेन्द्रनाथ सिंह, भाजपा- 20185    

2.पंकज कुमार, झाविमो(प्र)- 216    

3.बन्ना गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 14423      

4.बृजेश सिंह, आजसू- 396   

5.हेमा घोष, ऑल इंडिया तृणमूल कॉन्ग्रेस- 120    6.कमरूद्दीन राजी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग- 30     

7.महेश कुमार, राईट टू रिकॉल पार्टी- 43    

8.रियाज शरीफ, एआईएमआईएम- 52    

9.शंभू नाथ चौधरी, आप- 461    

10.शैलेश शर्मा, एहरा नेशनल पार्टी- 26     

11.सुनिल मुखी, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया- 81   

12.आकाश कुमार तांती, निर्दलीय- 37   

13.उमेश कुमार, निर्दलीय- 96   

14.तरूण कुमार, निर्दलीय- 146   

15.दीपांकर भट्टाचार्य, निर्दलीय- 71      

16.नरेश कुमार टांडिया, निर्दलीय- 572   

17.बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय- 152   

18.मुबीन खान, निर्दलीय- 16   

19.राकेश कुमार, निर्दलीय- 65   

20.संजय कर्मकार, निर्दलीय- 21    

नोटा- 557  

सीट की गणना कितने राउंड

  • जमशेदपुर पश्चिमी : 330 : 16 : 21

जमशेदपुर पश्चिमी 

1.देवेंद्रनाथ सिंह (भाजपा) : कमल फूल

2.पंकज कुमार (झाविमो) :कंघी

3.बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) : पंजा

4.बृजेश सिंह (आजसू) : केला

5.हेमा घोष (तृणमूल कांग्रेस) : घास-फूस

6.कमरूद्दीन राजी (मुस्लिम लीग) : सीढ़ी

7.महेश कुमार (राईट टू रिकॉल पार्टी) : ऑटो रिक्शा

8.रियाज शरीफ (एआइएमआइएम) : पतंग

9.शंभूनाथ चौधरी (आम आदमी पार्टी) : झाड़ू 

10. शैलेश शर्मा (एहरा नेशनल पार्टी) : बैट्री टॉर्च 

11. सुनील मुखी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) : कोट

12. आकाश कुमार तांती (निर्दलीय) : टेलीविजन

13. उमेश कुमार (निर्दलीय) : बाल्टी

14. तरुण कुमार (निर्दलीय) : सेब

15. दीपांकर भट्टाचार्य (निर्दलीय) : गन्ना-किसान

16. नरेश कुमार तांडिया (निर्दलीय) : गैस सिलेंडर

17. बबलू प्रसाद दांगी (निर्दलीय) : चारपाई

18. मुबीन खान (निर्दलीय) : अलमारी

19. राकेश कुमार (निर्दलीय) : फूलगोभी

20. संजय कर्मकार (निर्दलीय) : हेलमेट

मतगणना केंद्र पहुंचे जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा प्रत्‍याशी देवेंद्र सिंह। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.