Move to Jagran APP

Hemant Oath Ceremony: दिल्‍ली जाएगी कांग्रेस विधायकों की फौज, आलाकमान से सीखेंगे सियासी मंत्र

Hemant Oath Ceremony फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिलने का समय नहीं दिया है। महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद आलाकमान से मुलाकात का समय मिलने के आसार हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 10:35 PM (IST)
Hemant Oath Ceremony: दिल्‍ली जाएगी कांग्रेस विधायकों की फौज, आलाकमान से सीखेंगे सियासी मंत्र
Hemant Oath Ceremony: दिल्‍ली जाएगी कांग्रेस विधायकों की फौज, आलाकमान से सीखेंगे सियासी मंत्र

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren Oath Ceremony कांग्रेस के सभी 16 विधायकों को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम आलाकमान से मिलने जाएंगे। फिलहाल आलाकमान से समय नहीं मिल सका है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ आलम भी दिल्ली गए थे और उन्होंने समय लेने की कोशिश की जिसे सोनिया गांधी ने व्यस्तता के कारण ठुकरा दिया। विधायकों के लिए ऐसे समय की मांग की जा रही है जब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी मौजूद हों।

loksabha election banner

विधायक दल के नेता इन बातों से इन्कार कर रहे हैं लेकिन सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के माध्यम से सोनिया को संदेश भेजा गया था। सोनिया गांधी चाहती हैं कि एक बार सभी विधायकी की शपथ ले लें और राज्य में मंत्रिमंडल का गठन हो जाए तो विधायकों को दिल्ली आने का अवसर दिया जाएगा। कांग्रेस के विधायकों में अभी आधे से अधिक ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। सूत्र बताते हैं कि नए साल के पहले सप्ताह में कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे और 15 जनवरी के पूर्व सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद वापस लौट जाएंगे।

विधायक : विधानसभा क्षेत्र

  1. रामेश्वर उरांव - लोहरदगा
  2. आलमगीर आलम - पाकुड़
  3. राजेंद्र प्रसाद सिंह- बेरमो
  4. इरफान अंसारी - जामताड़ा
  5. बादल पत्रलेख - जरमुंडी
  6. अंबा प्रसाद - बड़कागांव
  7. ममता देवी- रामगढ़
  8. पूर्णिमा सिंह - झरिया
  9. बन्ना गुप्ता - पश्चिमी जमशेदपुर
  10. रामचंद्र सिंह - मनिका
  11. नमन विक्सल कोंगाड़ी - कोलेबिरा
  12. भूषण बाड़ा- सिमडेगा
  13. सोनाराम सिंकू - जगन्नाथपुर
  14. दीपिका पांडेय सिंह - महगामा
  15. उमाशंकर अकेला - बरही
  16. राजेश कच्छप - खिजरी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.