Move to Jagran APP

Hatia Jharkhand Election Result 2019: हटिया से BJP के नवीन जायसवाल 16264 वोटों से जीते

Hatia Jharkhand Election Result 2019 हटिया में भाजपा के प्रत्‍याशी नवीन जायसवाल ने कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव को हराया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 04:17 PM (IST)
Hatia Jharkhand Election Result 2019: हटिया से BJP के नवीन जायसवाल 16264 वोटों से जीते
Hatia Jharkhand Election Result 2019: हटिया से BJP के नवीन जायसवाल 16264 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Hatia Jharkhand Election Result 2019 हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल को तीसरी बार जनता का साथ मिला। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव को 16264 मतों के अंतर से हराया। नवीन जायसवाल को 115431 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय नाथ शाहदेव को 99167 वोट मिले।

loksabha election banner

पहले राउंड में कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय नाथ शाहदेव 178 वोट से आगे रहे। कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय नाथ शाहदेव को 5777 वोट और नवीन जायसवाल को 5599 वोट प्राप्‍त हुए। तीसरे राउंड में अजयनाथ शाहदेव को 18122 औऱ नवीन जायसवाल को 17908 वोट मिले।

इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। सीपीआइ माले के प्रत्याशी सुभाष मुंडा और आजसू पार्टी के प्रत्याशी भरत काशी साहू ने भी यहां से किस्‍मत आजमाया। सुभाष को 14215 वोट औऱ भरत को 9357 वोट प्राप्त हुए। मतगणना के लिए रांची के पंडरा में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था की गई थी।

 यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.