Move to Jagran APP

Ghatshila Jharkhand Election Result 2019 : घाटशिला में झामुमो के रामदास सोरेन जीते, बलमूचू तीसरे स्‍थान पर

Ghatshila Jharkhand Election Result 2019. घाटशिला में झामुमो के रामदास सोरेन जीत गए हैं। आजसू के डॉ प्रदीप बलमुचू तीसरे स्‍थान पर रहे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:11 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:57 PM (IST)
Ghatshila Jharkhand Election Result 2019 : घाटशिला में झामुमो के रामदास सोरेन जीते, बलमूचू तीसरे स्‍थान पर
Ghatshila Jharkhand Election Result 2019 : घाटशिला में झामुमो के रामदास सोरेन जीते, बलमूचू तीसरे स्‍थान पर

घाटशिला, राजेश चौबे । Ghatshila Jharkhand Election Result 2019 घाटशिला में आजसू  के डॉ प्रदीप बलमुचू, झामुमो के रामदास सोरेन और भाजपा के लखन मार्डी के बीच मुकाबला रहा । हालां‍कि बाजी झामुमो के रामदास सोरेन ने मार ली। बलमुचू तीसरे स्‍थान पर रहे। भाजपा ने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर लखन मार्डी को उम्‍मीदवारी दी थी। वे दूसरे स्‍थान पर रहे। बलमुचू राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ इन्होंने आजसू की सदस्यता ग्रहण की और उम्‍मीदवार बने।

loksabha election banner

अच्छा लड़ी आजसू ले डूबी भाजपा को

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी  ने अदा की। भाजपा प्रत्याशी लखन चंद्र मार्डी के के पक्ष में जहां शहरी मतदाताओं ने विश्वास जताया, वहीं झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन को अअल्पसंख्यक व आदिवासी मतदाताओं का पूर्ण रूप से साथ मिला। कुछ सामान्य मतदाताओं को साथ मिला। इन दोनों प्रत्याशियों के बीच यदि किसी ने अंतर पैदा किया तो वह आजसू आजसू प्रत्याशी डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू को मिले मत मिले।  रामदास सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लखन चंद्र मार्डी को 6724 मतों से हराया। रामदास को जहां 63531 तो लखन को 56807 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर आजसू प्रत्याशी डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू रहें। उन्हें 31910 मत प्राप्त हुए। यदि यहां आजसू व भाजपा के मिलने वालों मतों को मिला दिया जाए तो घाटशिला सीट भाजपा बड़े अंतर से जीत जाती। क्योकि दोनों का मिले मत 88717 होते। 
भाजपा ने काटा था लक्ष्‍मण का टिकट
मालूम हो कि यहां भाजपा से लक्ष्मण टुडू सीटिंग विधायक थे, लेकिन उनका टिकट काट भाजपा ने लखन पर भरोसा जताया था। पिछले विधानसभा चुनाव में बलमुचू ने अपनी बेटी सिंडे्रला बलमुचू को खड़ा किया था। उस दौरान उन्हें लगभग 38 हजार मत प्राप्त हुए थे। 
बहरागोड़ा भाजपा में जबरदस्त भितराघात 
बहरागोड़ा विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा को जबरदस्त भितराघात का सामना करना पड़ा है। यहां चुनाव प्रचार में भी भाजपा प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री को छोड़ कोई बड़ा नेता नहीं आये। अलबत्ता केंद्रीय नेता जरूर भाजपा का प्रचार करने पहुंचे। यहीं हाल घाटशिला विधानसभा का रहा। 
घाटशिला विधानसभा में प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी का नाम - पार्टी का नाम - मिले मत
  • रामदास सोरेन - झामुमो - 63533
  • लखन चंद्र मार्डी - भाजपा - 56807
  • डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू - आजसू - 31910
  • सूर्य सिंह बेसरा - झापीपा - 2255
  • विश्वनाथ सिंह - निर्देलीय - 2293
  • कन्हाई मुर्मू - भाकपा - 1868
  • डॉ. देवदूत सोरेन - झाविमो - 1738
  • जुझार सोरेन - निर्दलीय - 953
  • बिजन सरदार- एसयूसीआइ- 469
  • बहादुर सोरेन - निर्दलीय - 1561
  • लखीपद सिंह - निर्दलीय - 1505
  • सुनील कुमार मुर्मू - निर्दलीय - 1386
  • जयपाल सोरेन - निर्दलीय -  833
  • आनंद हेंब्रम - निर्दलीय - 297
  • जुगल सिंह - निर्दलीय - 508

छठे राउंड की स्थिति

1. कानाई मुर्मू, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- 836       

2. प्रदीप कुमार बलमुचू, आजसू- 11269     

3. रामदास सोरेन, झामुमो- 15098     

4. लखन चंद्र मार्डी, भाजपा- 21359     

5. सुनिता कुमारी उर्फ डॉ.सुनिता देवदूत सोरेन, झाविमो(प्र)- 615       

6. अमित कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड- 528     

7. आनंद हेम्ब्रम, भारतीय आजाद सेना- 71     

8. बिजन सरदार, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्यूनिस्ट)- 110     

9. सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड पीपुल्स पार्टी- 377   

 10. जयपाल सोरेन, निर्दलीय- 127     

11. जुगल सिंह, निर्दलीय- 125     

12. जुझार सोरेन, निर्दलीय- 299     

13. बहादुर सोरेन, निर्दलीय- 475     

14. लखीपदो सिंह, निर्दलीय- 407     

15. विश्वनाथ सिंह, निर्दलीय- 830     

16. सुनील कुमार मुर्मू, निर्दलीय- 420     

 नोटा- 216

पहले चरण की स्थिति

1. कानाई मुर्मू, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- 109

2. प्रदीप कुमार बलमुचू, आजसू- 1932

3. रामदास सोरेन, झामुमो- 3901

4. लखन चंद्र मार्डी, भाजपा- 3578

5. सुनिता कुमारी उर्फ डॉ.सुनिता देवदूत सोरेन, झाविमो(प्र)- 100

6. अमित कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड- 172

7. आनंद हेम्ब्रम, भारतीय आजाद सेना- 23

8. बिजन सरदार, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्यूनिस्ट)- 23

9. सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड पीपुल्स पार्टी- 137

10. जयपाल सोरेन, निर्दलीय- 43

11. जुगल सिंह, निर्दलीय- 38

12. जुझार सोरेन, निर्दलीय- 84

13. बहादुर सोरेन, निर्दलीय- 126

14. लखीपदो सिंह, निर्दलीय- 139

15. विश्वनाथ सिंह, निर्दलीय- 475

16. सुनील कुमार मुर्मू, निर्दलीय- 100

नोटा- 27

मतगणना केंद्र में प्रवेश करते घाटशिला से आजसू उम्‍मीदवार डॉक्‍टर बलमुचू। 

घाटशिला  

1.रामदास सोरेन (झामुमो) : तीर-धनुष

2.प्रदीप कुमार बलमुचू (आजसू) : केला

3.लखनचंद्र मार्डी (भाजपा) : कमल फूल

4.सुनीता कुमारी उर्फ डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन (झाविमो) : कंघी

5.कानाई मुर्मू (कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) : हंसिया-बाली

6.अमित सिंह सरदार (जदयू) : ट्रैक्टर चलाता किसान  

7.आनंद हेम्ब्रम (भारतीय आजाद सेना) : कैंची

8.बिजन सरदार (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, कम्यूनिस्ट) : बैट्री टॉच

9.सूर्य सिंह बेसरा झारखंड (पीपुल्स पार्टी) : हंडी

10. जयपाल सोरेन (निर्दलीय) : गैस सिलेंडर

11. जुगल सिंह (निर्दलीय) : ड्रिल मशीन

12. जुझार सोरेन (निर्दलीय) : फूलों से भरी टोकरी

13. बहादुर सोरेन (निर्दलीय) : अलमारी 

14. लखीपदो सिंह (निर्दलीय) : ऑटो रिक्शा

15. सुनील कुमार मुर्मू (निर्दलीय) : डीजल पंपसेट

16. विश्वनाथ सिंह (निर्दलीय) : फुटबॉल 

सीट की गणना कितने राउंड

  • घाटशिला : 291 : 15 : 20

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.