Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में बाबूलाल का शक्ति प्रदर्शन, जनादेश समागम में दिखाई JVM की ताकत

झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुआई में रांची के धुर्वा प्रभात तारा मैदान में जनादेश समागम के जरिये चुनावी अभियान का आगाज हुआ।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 02:43 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में बाबूलाल का शक्ति प्रदर्शन, जनादेश समागम में दिखाई JVM की ताकत
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में बाबूलाल का शक्ति प्रदर्शन, जनादेश समागम में दिखाई JVM की ताकत

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक चुनावी अभियान में पिछड़ रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को जनादेश समागम का आगाज किया। राजधानी रांची के धुर्वा, प्रभात तारा मैदान में उन्‍होंने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी की ताकत दिखाई। विधानसभा चुनाव से पहले बाबूलाल मरांडी ने विरोधियों को जताने की पूरी कोशिश की है कि वे अभी चूके नहीं हैं। वे उन्‍हें कमजोर मानने की भूल न करें।

loksabha election banner

जनादेश समागम में भाग लेने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता रांची पहुंचे हैं। सभा स्‍थल पर जेवीएम कार्यकताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। जनादेश समागम के बारे में कहा जा रहा है कि यह आधुनिक झारखंड बनाने की लड़ाई है। यह जल-जंगल जमीन वाले वन प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगी। बीते दिन बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह जनादेश समागम इतिहास रचने वाला साबित होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्‍होंने कहा कि लोगों को झाविमो से बहुत उम्मीद है और हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे।

जनादेश समागम के माध्यम से आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे बाबूलाल

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी जनादेश समागम के माध्यम से आज शक्ति प्रदर्शित करेंगे। इस बाबत उन्होंने जिस प्रभात तारा मैदान कायण किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां से तीन बार झारखंड और देश की जनता को संबोधित कर चुके है। इससे पूर्व परिवर्तन रैली और कुटे के महाधिवेशन में अपार  भीड़ जुटाने वाले बाबूलाल का यह समागम कितना सफल रहेगा,  यह वक़्त तय करेगा। ऐसे बाबूलाल का दावा है कि समागम में हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।उनका यह भी दावा है कि यह समागम झारखंड की राजनीति को नई दिशा देगा। इधर, राजधानी रांची में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में समागम में कितने कार्यकर्ता कितने उत्साह से शामिल होंगे, इंतज़ार करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.