Jharkhand Assembly Election 2019 : धर्मेंद्र प्रधान की कोल्हान में ताबड़तोड़ चुनावी सभा, कहा-डंबल इंजन की सरकार से ही विकास
Jharkhand Assembly Election 2019. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के कोल्हान में शनिवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की।
जमशेदपुर/चक्रधरपुर,जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के कोल्हान में शनिवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की। इस दौरान उन्होंने विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी बताया।
जगन्नाथपुर और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार से झारखंड के निवासियों को बहुत लाभ हुआ है। जमशेदपुर को पाइपलाइन से गैस आपूर्ति का उपहार मिला और उज्ज्वला के तहत झारखंड के 33 लाख घरों में गैस चूल्हा पहुंचा है। पूरे देश को आयुष्मान बनाने वाली आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गयी । कहा कि ईमानदार, समर्पित और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ रघुवर सरकार ने झारखंड की माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है, युवाओं को रोजगार दिया है। गरीब और आदिवासी भाइयों की जरूरतों का ध्यान रखा है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात काम किया है। इसलिए पिफर यही सरकार लाने के वोट करें।
विकास की गति को बनाए रखने के लिए एक बार फिर कमल का बटन दबाएँ एवं भाजपा को जिताएँ।
झारखंड के लोगों के आशीर्वाद से केंद्र में फिर से @narendramodi जी की सरकार आयी, इस विधानसभा चुनाव में भी अगर झारखंड का आशीर्वाद होगा तो फिर से आदिवासी अंचल का विकास होगा। #JharkhandWithBJP pic.twitter.com/Sci1SKaGgZ — Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) November 30, 2019
संवाद करना मेरा सौभाग्यप्रधान ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र मिट्टी पर जनता से संवाद करने का मौक़ा मिल रहा है, ख़ासकर जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर का यह अंचल जो की ओडिशा से काफ़ी नज़दीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने झारखंड के समग्र विकास के लिए ढ़ेर सारे काम किए हैं। पिछले 5 सालों में मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार ने झारखंड को संवारने का काम किया है। दिल्ली और रांची के डबल इंजन ने झारखंड के विकास को जो गति दी है, आज तक अन्य किसी भी सरकार ने नहीं दी है। झारखंड और पूर्वोत्तर भारत सालों तक उपेक्षित रहा है लेकिन यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड एवं पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के बिना भारत का विकास सम्भव नहीं है।सबसे ज्यादा फायदा झारखंड कोउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की कल्याणकारी योजनाएं ग़रीबों तक पहुंचे, यह काम रघुवर दास ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश ने स्वीकार किया है। उन्होंने भारत के प्रधान सेवक के रूप में समाज के सभी वर्ग और अंग तक पहुंचने और विकास को उन तक पहुचाने के लिए अनवरत प्रयास किए हैं जिसका सबसे ज्यादा फायदा पूर्वी भारत और झारखंड के नागरिकों को मिल रहा है।झारखंड के विकास को निरंतरता और सही दिशा देने के लिए जरूरी है कि इस डबल-इंजिन की झारखंड में पुनः वापसी हो ।