Jharkhand Election Result 2019: चुनाव आयोग ने राज्यपाल को सौंपी नवनिर्वाचित विधायकों की सूची
Jharkhand Election Result 2019. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बुधवार को शाम में राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इसकी जानकारी दी।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 08:11 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 08:11 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Result 2019 - भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा के 81 सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बुधवार को शाम में राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इसकी जानकारी दी तथा उन्हें निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। साथ में भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव राकेश कुमार तथा एएसओ नितिन कुमार भी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें