Jharkhand Election 2019: विवादित बयान पर हेमंत सोरेन पर कसा शिकंजा, आयोग ने डीसी से मांगी रिपोर्ट
Jharkhand Assembly Election 2019. हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रियंका गांधी की जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के विरुद्ध विवादित बयान दिया था।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव में विवादित भाषण देने पर झारखंड मुक्ित मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन के विवादित भाषण पर साहेबगंज एवं पाकुड़ उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने भाषण की सीडी भी तलब की है। बता दें कि हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रियंका गांधी की जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के विरुद्ध विवादित बयान दिया था। इसके बाद चारों ओर इसका विरोध होने लगा था। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
पाकुड़ में बुधवार को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की रैली में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि भाजपा के नेता गेरुआ वस्त्र में बेटी-बहू की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं। इसके बाद इसकी चारों निंदा की जाने लगी। प्रदेश भाजपा ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की थी। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन के बयान को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2019: हेमंत के 'गेरुआ' बयान पर करें देशद्रोह का केस, चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
यह भी पढ़ें: रेप इन इंडिया से गेरुआधारी दुष्कर्मी तक, इन नेताओं ने लांघी सीमाएं; पढ़ें विवादित बोल Jharkhand Election 2019