Move to Jagran APP

Dhanbad Jharkhand Election Result 2019 : भाजपा के गढ़ झरिया से पूर्णिमा की जीत, धनबाद में कमल का राज

Dhanbad Jharkhand Election Result 2019 धनबाद की छ विधानसभा सीटों पर मतगणना संपन्न हो गई। भाजपा के गढ़ झरिया सीट से कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को 12054 वोट से जीत मिली।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 08:59 PM (IST)
Dhanbad Jharkhand Election Result 2019 : भाजपा के गढ़ झरिया से पूर्णिमा की जीत, धनबाद में कमल का राज
Dhanbad Jharkhand Election Result 2019 : भाजपा के गढ़ झरिया से पूर्णिमा की जीत, धनबाद में कमल का राज

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Jharkhand Election Result 2019 धनबाद की छह विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती खत्म हो गई। जिले में भाजपा के गढ़ झरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को जीत मिली। उन्होंने अपनी देवरानी रागिनी सिंह को 12054 वोट से हराया। रागिनी को कुल 67732 मत मिले। वहीं, पूर्णिमा को कुल 79786 वोट मिले।

loksabha election banner

इधर, भाजपा के विधायक राज सिन्हा धनबाद में कमल खिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 30629 वोटों से हराया। राज को कुल 120773 वोट मिले। वहीं मन्नान मल्लिक को 90144 वोट मिला। 2019 विधानसभा का चुनाव कोयलांचस के गांधी कहे जाने वाले कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का आखिरी चुनाव है।

झरिया और धनबाद का मुकाबला कांटे का रहा : शुरुआती तीन चरणों में भाजपा तीन सीटों, कांग्रेस एक सीट और झामुमो दो सीट पर बढ़त बनाए हुए थे। धनबाद जिले की चर्चित सीट व भाजपा की गढ़ झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह शुरू से ही आगे चल रही थीं। हालांकि, कई बार जीत का अंतर 200 तक आते देखा गया। वहीं, धनबाद विस से भी शुरुआती मुकाबला टक्कर का रहा। एक बार तो मन्नान भाजपा उम्मीदवार से करीब 10 हजार वोट से आगे निकल गए। हालांकि, बाद में राज सिन्हा ने बढ़त बनायी और बड़ी जीत दर्ज की।

रिकाउंटिग के बाद ढुलू को मिला जीत का सर्टिफिकेट : बाघमारा विस से भाजपा के ढुलू महतो ने 824 मतों से जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस के जलेश्वर महतो मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर रहें। ढुलू को 43.71 फीसद वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे जलेश्वर महतो को 43.25 फीसद वोट मिले। बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले कांग्रेस के जलेश्वर महतो को विजयी घोषित किया था। हालांकि ढुलू के आपत्ति के बाद रिकाउंटिग हुआ और ढुलू को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। दुलू को जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे भी लगे। 2014 के चुनाव में ढुलू महतो ने 29623 वोटों से जीत मिली थी।

लालगढ़ में पहली बार खिला कमल : लालगढ़ निरसा विस में पहली बार कमल खिला है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को 25458 वोटों से जीत मिली है। अपर्णा को कुल 89082 वोट मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे मामस के अरुप चटर्जी को 63624 वोट मिले। झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल 47168 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहें। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गणेश मिश्रा, मामस के अरुप चटर्जी से 1035 मतों के मामूली अंतर से हार गए थे।

फूलचंद हारे, इंद्रजीत महतो 8253 वोटों से जीते : सिंदरी की बात करें तो यहां से भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत महतो 8253 ने वोटों से जीत दर्ज की है। इंद्रजीत को कुल 80967 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे मासस के आनंद महतो को 72714 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे झामुमो के फूलचंद मंडल को 33583 वोट मिले। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े फूलचंद मंडल ने 6548 वोट से जीत दर्ज की थी। इस बार वे पाला बदलकर झामुमो से लड़ रहे थे।

टुंडी विधानसभा से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो को 25659 वोटों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 72552 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के विक्रम पांडे को 46893 मत मिले। विक्रम पांडेय गिरिडीह के पूर्व भाजपा सांसद रविन्द्र पांडेय के बेटे हैं। यहां से 2014 के चुनाव में आजसू के राज किशोर महतो को जीत मिली थी। हालांकि, तब आजसू ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.