Jharkhand Assembly Election 2019 : राजनाथ सिंह बोले- पिछली बार 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था, इस बार जीता दीजिएगा
Jharkhand Assembly Election 2019. आदित्यपुर की सभा राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे गणेश महाली पिछली बार भी चुनाव लड़े थे। 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था इस बार जिता दीजिएगा।
जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में आदित्यपुर में सभा की। उन्होंने कहा कि हमारे गणेश महाली पिछली बार भी चुनाव लड़े थे। 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था, इस बार जिता दीजिएगा। पिछली बार 900 से हार गए थे, तो इस बार इनको 29 हजार से जिता दीजिएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आवास बना रही है, शौचालय दे रही है बिजली भी दे रही है और उसमें रहने वाली माताओं-बहनों के लिए खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर भी दे रही है। हमारी भाजपा सरकार का संकल्प है कि 2022 तक हिंदुस्तान में एक भी परिवार ऐसा ना बचे, जिसके सिर पर छत न हो। सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव-गांव को सड़क से जोड़ा और अब हमारी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। हिंदुस्तान के हर कस्बे को पक्की सड़क से जोड़ देंगे। बुनियादी ढांचे का विकास जब तक नहीं होगा, तब देश को उस ऊंचाई पर नहीं ले जा सकते, जहां ले जाना चाहते हैं।
नवें पायदान से छह पर
उन्होंने कहा कि आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में है। जब सरकार बनी थी तब यह 9वें पायदान पर था। जैसे मोदी सरकार चल रही है, वैसी ही चलती रही तो 2030 तक हमारा देश विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में होगा।
जो कभी नहीं हुआ, आज हो रहा
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों ने कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने चटपट फैसला किया और भारत की सेना के जवान पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया कर आए। जो कभी नहीं हुआ, वह अब भारत में हो रहा है, यह है आज के भारत की ताकत।
बहनों-भाइयों, हमारे गणेश महाली जी पिछली बार भी चुनाव लड़े थे। 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था, इस बार जिता दीजिएगा। पिछली बार 900 से हार गए थे, तो इस बार इनको 29 हजार से जिता दीजिएगा- श्री @rajnathsingh, रक्षा मंत्री#AbkiBaar65Paar — BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) December 1, 2019