Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस ने इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी गठित की, टीएस सिंह देव बनाए गए अध्यक्ष
Jharkhand. झारखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 09:27 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद पार्टी ने इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है। यह कमेटी पार्टी की चुनाव की तैयारियों को धार देने का काम करेगी। इस कमेटी का अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंह देव को बनाया गया है। इसके अलावा इस कमेटी पांच अन्य नेता सदस्य के रूप में रखे गए हैं। इनमें सांसद के. सुरेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सलीम अहमद, झारखड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें