Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: देवरानी रागिनी से दो-दो हाथ करने को जेठानी पूर्णिमा तैयार, झरिया से भरा पर्चा

2014 के चुनाव में झरिया विधानसभा क्षेत्र में रागिनी के पति संजीव सिंह भाजपा और पूर्णिमा के पति नीरज सिंह कांग्रेस प्रत्याशी थे। दोनों बीच चुनावी लड़ाई में विजयश्री संजीव को मिली।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 02:23 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: देवरानी रागिनी से दो-दो हाथ करने को जेठानी पूर्णिमा तैयार, झरिया से भरा पर्चा
Jharkhand Assembly Election 2019: देवरानी रागिनी से दो-दो हाथ करने को जेठानी पूर्णिमा तैयार, झरिया से भरा पर्चा

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधानसभा क्षेत्र में अपनी देवरानी रागिनी सिंह से दो-दो हाथ करने के लिए जेठानी पूर्णिमा सिंह तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह ने गुरुवार को 41- झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र झरिया के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम विधि व्यवस्था अनिल कुमार को साैंपा।

loksabha election banner

झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। रागिनी ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा ने नामांकन दाखिल किया। दोनों रिश्ते में जेठानी-देवरानी लगती हैं। 2014 के चुनाव में झरिया विधानसभा क्षेत्र में रागिनी के पति संजीव सिंह भाजपा और पूर्णिमा के पति नीरज सिंह कांग्रेस प्रत्याशी थे। दोनों चचेरे भाइयों के बीच चुनावी लड़ाई में विजयश्री संजीव को मिली थी। बाद में नीरज की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप संजीव पर लगा। अब दोनों की पत्नी आमने-सामने हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि झरिया में 15 साल से कुंती सिंह और संजीव सिंह शासन करते आ रहे हैं। क्या विकास किया है? यह जनता देख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.