Jharkhand Assembly Election 2019: आज से कोल्हान में CM रघुवर की जन आशीर्वाद यात्रा, गर्माएगा चुनावी माहौल
Jharkhand Assembly Election 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास आज शुक्रवार को कोल्हान के पोटका में दिन में 10 बजे जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' शुक्रवार से कोल्हन प्रमंडल में दोबारा शुरू होगी। सीएम का जन आशीर्वाद रथ वहीं से अपना सफर शुरू करेगा, जहां मौसम की खराबी की वजह से त्योहारों से पूर्व रुक गया था। सीएम 10 बजे सुबह पोटका से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। पोटका से हाता होते हुए चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे। चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों के बीच प्रथम किश्त का वितरण करेंगे। चाईबासा के बाद पुन: राजनगर से वे अपना रोड शो शुरू करेंगे। कोल्हान में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 13 अक्टूबर तक चलेगी।
मुख्यमंत्री का जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम
11 अक्टूबर 2019
- 10.00 बजे : पोटका में स्वागत
- 10.15 बजे : पोटका से हाता
- 10.30- 11.30 बजे : हाता में स्वागत सभा
- 11.30 बजे : हाता से चाईबासा प्रस्थान
- 11.45 बजे : चाईबासा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना कार्यक्रम में भाग लेना।
- 12.45 बजे : चाईबासा से प्रस्थान
- 1.00 बजे : राजनगर रोड शो
- 2.00 बजे : राजनगर से चाईबासा
- 2.30 बजे : चाईबासा
- 3.35 बजे : झींकपानी में सभा
- 4.55 बजे : चाईबासा रोड शो
- रात्रि विश्राम चाईबासा सर्किट हाउस।
12 अक्टूबर
- 10.00 बजे से यात्रा शुरू
- तांत नगर, मंझारी होते हुए कुमारडुगी। कुमारडुगी में सभा। कुमारडुगी से हाट गम्हरिया होते हुए जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में सभा। जगन्नाथपुर से नोवामुंडी। नोवामुंडी में रोड शो।
- 5.00 बजे : नोवामुंडी से रांची।
13 अक्टूबर
- 10.30 बजे : गोइलकेरा में सभा।
- 11.45 बजे : गोइलकेरा से सोनुवा।
- 12.15 बजे : सोनुवा में रोड शो।
- 1.30 बजे : सोनुवा से जेनाबेड़ा।
- 2.10 बजे : जेनाबेड़ा से चक्रधरपुर।
- 2.30 बजे : चक्रधरपुर। रोड शो व आम सभा।