Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: अब कोल्हान का रुख करेंगे रघुवर, बहरागोड़ा से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत

Jharkhand Assembly Election 2019. कयास लगाया जा रहा है कि इस क्रम में झामुमो के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैैं। कुणाल षाडंगी का नाम इसमें सबसे ऊपर चल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 07:51 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: अब कोल्हान का रुख करेंगे रघुवर, बहरागोड़ा से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत
Jharkhand Assembly Election 2019: अब कोल्हान का रुख करेंगे रघुवर, बहरागोड़ा से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - संताल परगना में एक सप्ताह तक कैंप करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास अब कोल्हान प्रमंडल का रुख करेंगे। कोल्हान प्रमंडल में तीन जिले पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां है। पूर्वी सिंहभूम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बेहतर प्रभाव है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में झामुमो बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के क्रम में विपक्षी दलों को सांसत में भी डाल सकते हैैं।

loksabha election banner

कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में सेंधमारी होगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत बहरागोड़ा से करेंगे। बहरागोड़ा पर झामुमो का कब्जा है, लेकिन विधायक कुणाल षाडंगी का पार्टी से मोहभंग हो चुका है। बताया जाता है कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया है। कुणाल षाडंगी के पिता डॉ. दिनेश षाडंगी लंबे अरसे तक भाजपा की राजनीति कर चुके हैैं। वे राज्य सरकार में मंत्री रहे हैैं।

अगर कुणाल षाडंगी भाजपा में शामिल होते हैैं, तो इसे उनकी मूल घर वापसी माना जाएगा। षाडंगी ने कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मुलाकात की है। झामुमो के शीर्ष नेतृत्व से केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन भी नाराज बताए जाते हैैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। चंपाई सोरेन ने अगर बगावत का झंडा उठाया, तो कोल्हान प्रमंडल में झामुमो को करारा झटका लगेगा।

भाजपा का दावा, पहले चरण में संताल में छोड़ी छाप

प्रदेश भाजपा ने संताल परगना में मुख्यमंत्री रघुवर दास के दौरे को सफल बताया है। प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने जता दिया है कि झारखंड में फिर से एक बार रघुवर सरकार बनेगी। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने संताल परगना की सुध ली है और जनता के बीच पहुंच कर उनकी चिंता कर रहे हैं। आने वाले दिन में झामुमो का नामलेवा भी नहीं मिलने वाला है।

दुमका के बाद बरहेट से भी झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का बोरिया-बिस्तर गोल होने वाला है। उन्होंने बताया कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का प्रथम चरण पूरा हो गया है। प्रथम चरण ने गंभीर छाप छोड़ी है और पूरे झारखंड का राजनीतिक माहौल बदल कर रख दिया है। अब 26 सितंबर से मुख्यमंत्री कोल्हान में बहरागोड़ा से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे, जो एक अक्टूबर को समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संताल परगना में अबकी बार 15 सीटों पर जीत हासिल करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.