Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड के थिंक टैंक, उनको देना चाहिए था मौका CHunavi Chaupal
Jharkhand Assembly Election 2019. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चौपाल सजी तो चर्चा में रघुवर दास और सरयू राय रहे। सरयू के टिकट कटने पर लोगों को आपत्ति रही।
जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 सरयू राय झारखंड के थिंक टैंक हैं। उन्हें जमशेदपुर से मौका देना चाहिए था। सरयू राय का टिकट काटना एक गलती है। इसका भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। ये कहना था आजाद नगर में चुनावी चौपाल में समाजसेवी डा. अफरोज शकील का। यहां चौपाल में बैठे सभी लोगों का मानना था कि सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिम में अच्छा काम किया है। उन्होंने काम करने में कोई भेदभाव नहीं किया।
पास में ही बैठे जवाहरनगर के मो. ताहिर हुसैन बोले कि खाद्य आपूर्ति विभाग में गरीबों को खाना खिलाने की अच्छी योजना की शुरुआत सरयू राय ने की। मानगो में कई सड़कें बनवाईं। भाजपा को उनको मौका देना चाहिए था। इस पर सालबगान के रहने वाले मो. शमशेर ने कहा कि ऐसे नेता बिरले ही होते हैं। सरयू राय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले योद्धा के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के कई मामले खोले हैं। जाकिर नगर के मो. सलीम ने कहा कि सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से अच्छे नेता साबित हुए हैं। उनका टिकट कटने से यहां की जनता को तकलीफ हुई है।
रघुवर ने भी शहर के लिए किया काफी काम
उलीडीह खानकाह निवासी मो. जाहिद बोले कि मंत्री सरयू राय ने मानगो को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का तोहफा दिया है। मानगो की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। गुडडू ने कहा कि मानगो में कभी गर्मी में पानी की जबर्दस्त किल्लत हो जाती थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन जाने के बाद अब यहां पानी की किल्लत नहीं होती। मानगो की तकदीर बदल गई है। वरना पहले कई घरों के लोग गर्मी में मानगो से अपने रिश्तेदारों के यहां चले जाते थे। बागानशाही के मो. अकरम ने कहा कि रघुवर दास ने भी शहर के लिए काफी कुछ किया है। सोनारी ब्रिज उन्हीं ने बनवा।