Move to Jagran APP

Chakradharpur Jharkhand Election Result 2019 LIVE: भाजपा के प्रदेश लक्ष्‍मण गिलुवा हारे, झामुमो के सुखराम जीते

Chakradharpur Jharkhand Election Result 2019 चक्रधरपुर में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्मण गिलुवा हार गए हैं। झामुमो के सुखराम उरांव ने उन्‍हें हराया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:13 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 07:02 PM (IST)
Chakradharpur Jharkhand Election Result 2019 LIVE: भाजपा के प्रदेश लक्ष्‍मण गिलुवा हारे, झामुमो के सुखराम जीते
Chakradharpur Jharkhand Election Result 2019 LIVE: भाजपा के प्रदेश लक्ष्‍मण गिलुवा हारे, झामुमो के सुखराम जीते

चाईबासा, जेएनएन।   Chakradharpur Jharkhand Election Result 2019  चक्रधरपुर सीट परझामुमो के सुखराम ने कब्‍जा जमा लिया है। उन्‍होंने भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा को मात दी।सुखराम ने गिलुवा को 12234 मतों से हराया।  सुखराम उरांव  को  43832 जबकि लक्ष्मण गिलुवा को 31598 मत मिले।  झामुमो से टिकट कटने से नाराज होकर शशिभूषण सामड झाविमो के प्रत्‍याशी रहे। उन्‍हें भी निराशा हाथ लगी।  

loksabha election banner

दसवें चरण तक की स्थिति

  • प्रथम - सुखराम उरांव (झामुमो )- 28744
  • द्वितीय -  लक्ष्मण गिलुआ (भाजपा)- 15215

तीसरे चरण की स्थिति

  •  लक्ष्मण गिलुवा, दल - भारतीय जनता पार्टी- प्राप्त मत - 1706
  • विकास सिंह पूर्ति, दल - बहुजन समाजवादी पार्टी- प्राप्त मत - 85
  • रामलाल मुंडा, दल - आजसू- प्राप्त मत- 864
  • शशिभूषण सामड, दल - झारखंड विकास मोर्चा- प्राप्त मत- 1773
  • सुखराम उरांव, दल - झारखंड मुक्ति मोर्चा-प्राप्त मत- 5708
  • चंपाई बोयपाई, दल - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- प्राप्त मत- 174
  • सुखदेव हेंब्रम, दल - झारखंड पार्टी- प्राप्त मत- 70
  • सेलाय मुंडा, दल - जनता पार्टी- प्राप्त मत- 72
  • नंदु बारला, दल - निर्दलीय- प्राप्त मत- 115
  • पुष्पा मुंडा, दल - निर्दलीय- प्राप्त मत- 72
  • वीर सिंह जामुदा, दल - निर्दलीय- प्राप्त मत- 122

चक्रधरपुर तीसरा चरण में भी गिलुवा पीछे ही 

  • आगे - सुखराम उरांव (झामुमो ) 5708
  • पीछे - शशिभूषण सामड (झाविमो) 1773  

पहले चरण की स्थिति

  •  लक्ष्मण गिलुवा, दल - भारतीय जनता पार्टी- प्राप्त मत - 998
  • विकास सिंह पूर्ति,दल - बहुजन समाजवादी पार्टी- प्राप्त मत - 44
  • रामलाल मुंडा,दल - आजसू- प्राप्त मत- 300
  • शशिभूषण सामड, दल - झारखंड विकास मोर्चा- प्राप्त मत- 873
  • सुखराम उरांव, दल - झारखंड मुक्ति मोर्चा-प्राप्त मत- 2959
  • चंपाई बोयपाई, दल - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया- प्राप्त मत- 74
  • सुखदेव हेंब्रम, दल - झारखंड पार्टी- प्राप्त मत- 30
  • सेलाय मुंडा, दल - जनता पार्टी- प्राप्त मत- 31
  • नंदु बारला, दल - निर्दलीय- प्राप्त मत- 57
  • पुष्पा मुंडा, दल - निर्दलीय- प्राप्त मत- 34
  • वीर सिंह जामुदा, दल - निर्दलीय- प्राप्त मत- 49
  • मार्शल सोय, दल - निर्दलीय -प्राप्त मत- 72
  • नोटा- 165
  • पहले चरण की गिनती के बाद चक्रधरपुर में जेएमएम के सुखराम आगे। यहां भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा पीछे चल रहे हैं। 
  •  

महिला कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में प्रवेश करते चक्रधरपुर विधानसभा के आजसू प्रत्याशी रामलाल मुंडा!

बता दें कि चक्रधरपुर सीट झामुमो और भाजपा के बीच चुनावी जंग का केंद्र बनी रही है। यहां 2005 में कराए गए चुनाव में झामुमो के सुखराम ओरोन ने जीत हासिल की और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की उसके नेता लक्ष्‍मन गिलुआ यहां से विधायक बने। 2014 के चुनाव में झामुमो ने वापसी की और उसके नेता शशिभूषण समद यहां से विधायक चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.