Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: अंतिम चरण की 16 सीटों पर थम गया प्रचार; अब मतदाताओं की बारी, 20 को मतदान

अब आखिरी चरण बारी है। 20 दिसंबर को आखिरी चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। मतदान शुरू होने के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाता है। और बुधवार शाम पांच बजे रोक दिया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 05:07 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: अंतिम चरण की 16 सीटों पर थम गया प्रचार; अब मतदाताओं की बारी, 20 को मतदान
Jharkhand Assembly Election 2019: अंतिम चरण की 16 सीटों पर थम गया प्रचार; अब मतदाताओं की बारी, 20 को मतदान

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के पांचवें और अंतिम चरण के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। अब 20 दिसंबर को पांचवें चरण की 16 सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें झारखंड के आदिवासी बहुल संताल परगना क्षेत्र में हैं। इसके बाद 23 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के लिए पड़े मतों की गिनती होगी। बहुमत प्राप्त करने वाली पार्टी झारखंड में नई सरकार बनाएगी।

prime article banner

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसके तहत प्रथम चरण में 30 नवंबर को 13 सीट, दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीट, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीट और चाैथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब आखिरी चरण बारी है। 20 दिसंबर को आखिरी चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। मतदान शुरू होने के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाता है। और बुधवार शाम पांच बजे रोक दिया गया। अब मतदाता की बारी है। वे 20 दिसंबर को मताधिकार का प्रयोग कर झारखंड में नई सरकार गठन के लिए विधायकों का चुनाव करेंगे।

पांचवे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, मंत्री लुइस मरांडी, मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा जुड़ी है। हेमंत दो सीटों दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौर में एक वर्तमान विधायक को छोड़ सभी चुनावी मैदान में हैं। केवल लिट्टीपाड़ा से वर्तमान विधायक साइमन मरांडी ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने झामुमो के टिकट पर ही अपने बेटे दिनेश विलियम मरांडी को चुनाव मैदान में उतारा है। इस चुनाव में वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री नलिन सोरेन पर भी नजरें रहेंगी, जो सातवीं बार लगातार जीत हासिल कर अपना ही रिकार्ड तोड़ेंगे या फिर उनकी लगातार जीत का पहिया थमेगा।  

  • कई दलबदलुओं पर भी रहेगी नजरें

इस चरण में कई नेता दल बदलकर भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन नेताओं पर भी नजर रहेगी। वर्तमान विधायकों में ताला मरांडी इस बार भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह, अकील अख्तर तथा एमटी राजा झामुमो से टिकट नहीं मिलने पर आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता रहे प्रवीण प्रभाकर अलग होकर नेशनल पीपुल्स पार्टी के टिकट पर नाला से चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 29 महिलाएं व 76 निर्दल लड़ रहे चुनाव

अंतिम दौर की सीटों पर कुल 29 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। दो सीटों महेशपुर तथा पोडय़ाहाट में एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रही है। दूसरी तरफ, इस चरण में कुल 76 निर्दल भी चुनाव लड़ रहे हैं।

  • विधानसभावार प्रत्याशी

विस सीट  - कुल प्रत्याशी - महिला प्रत्याशी - निर्दल प्रत्याशी

राजमहल - 23 -  01 -  11

बोरियो - 12 - 01 - 02

बरहेट - 12 - 03 - 03

लिट्टीपाड़ा - 11 - 01 - 04

पाकुड़ - 11 - 01 - 01

महेशपुर - 12 - 00 - 03

शिकारीपाड़ा - 13 - 02 - 03

नाला - 16 - 02 - 01

जामताड़ा - 13 - 02 - 04

दुमका - 13 - 03 - 03

जामा - 15 - 02 - 09 

जरमुुंडी - 26 - 04 - 12

सारठ - 21 - 01 - 10

पोडय़ाहाट - 08 - 00 - 01

गोड्डा - 14 - 02 - 03

महगामा - 17 - 04 - 06

कुल - 237 - 29 - 76


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.