यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: झारखंड में दिखा BSP का फुल एक्शन मोड, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान; बनी नई कमेटी
Lok Sabha Election 2024 बहुजन समाज पार्टी सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की बैठक लाल बंगला स्थित आकाशगंगा कॉलोनी में बुधवार को ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में बहुजन समाज पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
- बीते दिन प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए संयोजक एवं प्रभारी की टीम तैयार की है।
कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी

गौतलब है, सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। बीते दिन प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए संयोजक एवं प्रभारी की टीम तैयार की है। इस टीम में कांग्रेस के तमाम वरीय नेताओं को लगाया गया है जो केंद्रीय कमेटी को क्षेत्रवार मुद्दों की जानकारी देंगे और आइएनडीआइए के दलों से समन्वय बनाएंगे।
कांग्रेस ने जारी की सूची
कांग्रेस ने सूची जारी की है उसमें कई प्रभारी ऐसे भी हैं जो स्वयं ही चुनाव में टिकट के दावेदार हैं और कई पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व के आम चुनावों में मैदान में किस्मत आजमा चुके अथवा जीत दर्ज कर चुके नेताओं में सुबोधकांत सहाय, डा. रामेश्वर उरांव, डा. अजय कुमार, गीता कोड़ा, प्रदीप यादव आदि के नाम इसे कमेटी में शामिल हैं। इनमें से अधिसंख्य इस चुनाव में भी किसी ना किसी तौर पर दावेदार हैं।
