Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: अमित शाह ने संताल में फूंका BJP का चुनावी बिगुल, रघुवर के नेतृत्व पर लगाई मुहर

Amit Shah in Jharkhand LIVE Update.गृह मंत्री यहां जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें कुल 581 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। हर कदम पर जनता से संवाद होगा।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 07:25 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 01:33 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: अमित शाह ने संताल में फूंका BJP का चुनावी बिगुल, रघुवर के नेतृत्व पर लगाई मुहर
Jharkhand Assembly Election 2019: अमित शाह ने संताल में फूंका BJP का चुनावी बिगुल, रघुवर के नेतृत्व पर लगाई मुहर

जामताड़ा, जेएनएन। Amit Shah in Jharkhand LIVE Update भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले संताल परगना के जामताड़ा में भाजपा के जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को शुरू करते हुए जनता से लोकसभा चुनाव की तरह ही आशीर्वाद मांगा। साथ ही यह विश्वास भी जताया कि झारखंड में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत की बनेगी।

loksabha election banner

वाजपेयी ने झारखंड को बनया, मोदी ने दिया संवारः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधन शुरू करने से पहले भारत माता की जयकारे लगवाए। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा की बात शुरू की। सिद्धो कान्हू की धरती से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा तीन चरणों में पूरे प्रदेश घूमकर रांची पहुंचेगी। उन्होंने कहा-यह बाबा बैद्यनाथ की धरती है। मां चंचला की भूमि है। स्वतंत्रता संग्राम यही से आरंभ हुई थी। इसके बाद कांग्रेस पर हमला शुरू किया। उन्होंने कहा कि झारकंड अलग राज्य की मांग थी। कांग्रेस ने नही दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को संवारने का काम किया है। यह डबल ईंजन की सरकार के कारण संभव हुआ। क्योंकि ऊपर मोदीजी की सरकार है और नीचे रघुवर दास की। 2014 में बहुतम वाली सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनी। पहले झारखंड नक्सलवाद से ग्रसित था और आज नक्सलवाद से मुक्त है।

कांग्रेस पर साधा निशानाः गृह मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कांग्रेस से सवाल किया कि आपने झारखंड की जनता को क्या दिया ? केंद्र में दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने झारखंड को 55, 200 करोड़ दिया। पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड को 1 लाख, 45 हजार, 343 करोड़ देना का काम किया है। रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनने के बाद एक से पांच क्लास तक अलचीकी भाषा में पढ़ाई शुरू की गई। देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। डाकिया योजना के तहत आदिवासियों के घर में हर महीने 35 किलो अनाज पहुंचाई जा रही है। मोदी जी और रघुवर दास जी के नेतृत्व में झारखण्ड में कई विकास के कार्य हुए हैं। 4.5 लाख घर, 35 लाख शौचालय और झारखंड के लोगों को 5 लाख का मुफ्त इलाज योजना मिला। लुगुबुरु पहाड़ पर लगने वाले मेला को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

रघुवर के नेतृत्व पर लगाई मुहरः गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 2014 में पूर्ण बहुमत दिया। पूर्ण बहुमत की सरकार के कारण ही विकास संभव हुआ है। नक्सल मुक्त झारखंड बन रहा है। दिन दुनी रात चौकुनी विकास हो रहा है। झारखंड में अपार संभावना है। खनिज है। पूरा देश एक ओर और झारखंड एक ओर है। झारखंड विधानसभा चुआपने पीएम, सीएम, मंत्री बनाया। फिर एकबार रघुवर को अवसर दें। संथाल की 18 सीटें भाजपा को दें। जनसभा के दाैरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व पर एक तरह से मुहर लगा दी है। अगर झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत प्राप्त कर सत्ता में लाैटती है तो रघुवर दास ही मुख्यमंत्री बनेगें। उन्होंने कहा-रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में पांच साल में बहुत काम हुआ है। अगले पांच साल में बहुत काम काम करना है। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। रघुवर दास को आशीर्वाद दीजिए।

जामताड़ा में जोरदार स्वागतः गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से बुधवार को रांची पहुंचे। हवाईअड्डा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वागत किया। यहां से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री जामताड़ा पहुंचे। जामताड़ा हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जोहार जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले जामताड़ा में मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बेना काली मंदिर स्थित बने मंच का रूख किया। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। झारखंड विधानसभा का चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में होना है। अब दो-तीन महीने के समय है। भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के माध्यम से वह झारखंड की जनता से संवाद करेंगे। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी जिलों की जनता तक पहुंचने की रणनीति है। इस दाैरान मुख्यमंत्री झारखंड की भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। जनता से संवाद करेंगे। 19 से 24 सितंबर तक संताल के सभी छह जिलों की मुख्यमंत्री यात्रा करेंगे।

रघुवर दासः देश के महान समाजसुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का नाम लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विद्यासागर की कार्यस्थली रही है। इस धरती को प्रणाम करते हैं। साथ ही उन्होंने संताल को वीरों की धरती बताया। सिदो-कान्हो, चांद-भैरव समेत सभी शहीदों को याद किया। इसके बाद संताल की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 2014 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया था। प्रधानमंत्री ने झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का समर्थन मांगा था। पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि साढ़े चार साल में ही गोविंदपुर-साहिबंगज सड़क का निर्माण हुआ है। साहिबगंज में बंदरगाह बना है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को पांच-पांच हजार रुपये दी जा रही है। विपक्ष पर हमला बोलेते हुए कहा कि झारखंड नामधारी पार्टी की सरकारों ने झारखंड और संताल को लूटने का काम किया है। संताल भाषा में शिक्षा शुरू की गई। जब-जब भाजपा की सरकार बनी आदिवासियों की सुध ली गई। विपक्ष का काम सिर्फ भाजपा को बदनाम करना है। झामुमो के नेता मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता की भलाई करने के बजाय घर भरने का काम किया। लीज घोटाला किया। दुमका और गोड्डो को रेल नेटवर्क से जोड़ने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाजपा के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूटने के लिए ठगबंधन बन रहा है। इसलिए संताल परगना से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मुक्त करें। झामुमो कभी विकास की बात नहीं करता है। अधूरे काम के लिए रघुवर दास ने संताल की जनता से आशीर्वाद मांगा।

अर्जुन मुंडाः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नेतृत्व में देश इतिहास रच रहा है। झारखंड का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने हिंदी के साथ संताली में भी भाषण दिया। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने और झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन मांगा।

भाजपा का झंडा दिखा शुरू की जोहार जनआशीर्वाद यात्राः जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी का झंडा दिखाकर जनआशीर्वाद यात्रा शुरू की। यात्रा के लिए बने रथ पर मुख्यमंत्री रघुवर दास सवार थे। इस माैके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, महामंत्री अनंत ओझा, मंत्री लुइस मरांडी, मंत्री राज पालीवार, मंत्री अमर बाउरी, रांची के सांसद संयज सेठ, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.