Jharkhand Election 2019: भाजपा का दावा, हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से हारेंगे चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019. भाजपा के एडवर्ड सोरेन ने कहा है कि चुनाव में प्रचार के दौरान हेमंत सोरेन का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ दिख रहा है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - प्रधानमंत्री की दुमका और बरहेट की जनसभा से उत्साहित भाजपा ने दावा किया है कि हेमंत सोरेन इन दोनों ही सीटों से चुनाव हारने वाले हैं। भाजपा के एडवर्ड सोरेन ने कहा है कि हेमंत दुमका से तो पहले भी हार चुके हैं। चुनाव में प्रचार के दौरान हेमंत सोरेन का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ दिख रहा है। उनमें संताल की जनता का सामना करने का नैतिक साहस भी नहीं है। इधर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने भी कहा कि संताल में इस बार झामुमो का सूपड़ा साफ हो जाएगा। संताल अब भाजपा के गढ़ के रूप में उभरा है। कहा, यह भ्रम फैलाया जाता रहा है कि संताल सोरेन परिवार की जागीर है।