Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा प्रत्याशी विक्रम ने टुंडी से किया नामांकन, बेटे के लिए फिल्डिंग कर रहे पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय
विक्रम के पिता रवींद्र पांडेय गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तहत ही टुंडी विधानसभा क्षेत्र आता है।
धनबाद, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी विक्रम पांडेय ने गुरुवार को 42-टुंडी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। पांडेय ने अपना नामांकन पत्र टुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भूमि सुधार उप महाहर्ता सतीश चंद्र को साैंपा।
भाजपा ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र से गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के पुत्र विक्रम पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। विक्रम ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने शुभ मुहर्त का समय देखकर नामांकन दाखिल किया। वे समर्थकों की भारी भीड़ के साथ पहुंचे थे। उनके साथ पिता रवींद्र पांडेय के साथ धनबाद जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय कुमार झा, राम प्रसाद महतो, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, मुखिया विपीन दां आदि थे।
विक्रम के पिता रवींद्र पांडेय गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तहत ही टुंडी विधानसभा क्षेत्र आता है। ऐसे में रवींद्र पांडेय टुंडी विधानसभा क्षेत्र की नस-नस की राजनीति से वाकिफ हैं। वह अपने पुत्र को विधायक बनाने के लिए फिल्डिंग सजाने में जुट गए हैं।