Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा को आईना दिखाकर आजसू ने खोले पत्ते, 11 उम्मीदवारों का एलान; देखें LIST
Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा की सहयोगी आजसू की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की सीट चक्रधरपुर सीट से भी उम्मीदवार उतार दिया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू ने तमाम खींचतान की खबरों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा को आईना दिखाते हुए जिन तीन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी दिए उनपर आजसू ने भी की प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को आजसू का मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है। इसमें दूसरे दलों के कई विक्षुब्ध और बड़े चेहरे पार्टी शामिल हो सकते हैं।
अब जबकि लोहरदगा से आजसू प्रत्याशी नीरु शांति भगत ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। पार्टी ने बीजेपी के साथ संबंधों में तल्खी दिखाते हुए लोहरदगा और चंदनकियारी में भी अपने उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। आजसू के केंद्रीय सचिव देवशरण भगत ने सोमवार को रांची में 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट
यहां देखें आजसू का कौन उम्मीदवार किस सीट से लड़ेगा चुनाव
- सिल्ली - सुदेश महतो
- रामगढ़ सुनीता चौधरी
- लोहरदगा- नीरु शांति भगत
- हुसैनाबाद - कुशवाहा शिवपूजन मेहता
- गोमिया - लंबोदर महतो
- बड़कागांव - रोशनलाल चौधरी
- चंदनकियारी - उमाकांत रजक
- जुगसलाई - रामचंद्र सहिस
- सिमरिया - मनोज चंद्रा
- चक्रधरपुर - रामलाल मुंडा
- सिंदरी - सदानंद महतो