Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश भर गए नीतीश कुमार

Jharkhand. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजधानी रांची पहुंचे। यहां उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By Edited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 05:48 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:40 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश भर गए नीतीश कुमार
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में जोश भर गए नीतीश कुमार
रांची, राज्य ब्यूरो। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करने के हिमायती हैं। शनिवार को रांची में जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड के विकास के लिए पांच मंत्र दिए। पहला सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ न हो, दूसरा पूर्ण शराबबंदी लागू, तीसरा क्षेत्रीय विकास (प्रमंडलवार) की रणनीति बने, चौथा पिछड़ों व अति पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण मिले और अल्पसंख्यकों के विकास पर फोकस किया जाए।
नीतीश के संबोधन से जदयू कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। उन्होंने बिहार के विकास के फार्मूले को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कार्यक्रम में नीतीश के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, सांसद राजीव रंजन सिंह, प्रदेश जदयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू व अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान कार्निवाल हॉल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। इसस पूर्व बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.