Move to Jagran APP

Barkagaon Jharkhand Election Result 2019: बड़कागांव में कांग्रेस से अंबा प्रसाद 31514 वोटों से जीतीं

Barkagaon Jharkhand Election Result 2019. बड़कागांव में कांग्रेस की अंबा प्रसाद ने 31514 वोट से जीत हासिल की। उनके परिवार की जीत की हैट्रिक बनी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 12:17 PM (IST)
Barkagaon Jharkhand Election Result 2019: बड़कागांव में कांग्रेस से अंबा प्रसाद 31514 वोटों से जीतीं
Barkagaon Jharkhand Election Result 2019: बड़कागांव में कांग्रेस से अंबा प्रसाद 31514 वोटों से जीतीं

रांची, जेएनएन। Barkagaon Jharkhand Election Result 2019 बड़कागांव विधानसभा में भी महिला प्रत्याशी कांग्रेस की अंबा प्रसाद ने अपने माता-पिता के सीट पर कब्जा बरकरार रखा। उसके परिवार की जीत की हैट्रिक बनी है। अंबा प्रसाद ने 31514 वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस की अंबा प्रसाद को 98862 वोट मिले। आजसू के रोशन लाल को 67348 मत प्राप्त हुए। भाजपा के लोकनाथ महतो को 31761 वोट मिले।

loksabha election banner

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी ने जो बढ़त बनाई, वह 24वें राउंड में भारी जीत के अंतर पर ही जाकर रुकी। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लोकनाथ महतो की जमानत तक नहीं बच पाई। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल पड़े मतों की संख्या दो लाख 24 हजार 45 मत पड़े।

जीत हासिल करने के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने चुना हैं। उनका दर्द हमारा दर्द होगा। इतनी कम उम्र में जनता ने मेरे कंधों पर जो विश्वास जताया हैं, उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।

  1. कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद- 98862 वोट मिले
  2. आजसू प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी- 67348 वोट मिले
  3. भाजपा प्रत्याशी लोकनाथ महतो- 31761वोट मिले

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.