Move to Jagran APP

Bagodar Assembly Election Result 2019: बगोदर से CPI(ML) के विनोद सिंह जीते, अब झारखंड में वामपंथ का इकलाैता झंडाबरदार

Bagodar Assembly Election Result 2019 बगोदर विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के विनोद सिंह ने जीत दर्द की है। वे झारखंड विधानसभा चुनाव में वामपंथ के इकलाैते विधायक होंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 07:44 PM (IST)
Bagodar Assembly Election Result 2019: बगोदर से CPI(ML) के विनोद सिंह जीते, अब झारखंड में वामपंथ का इकलाैता झंडाबरदार
Bagodar Assembly Election Result 2019: बगोदर से CPI(ML) के विनोद सिंह जीते, अब झारखंड में वामपंथ का इकलाैता झंडाबरदार

बगोदर, जेएनएन। बगोदर विधानसभा क्षेत्र से भाकपा (माले) के विनोद सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नागेंद्र महतो को 14, 383 मतों के अंतर से पराजित किया। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा चुनाव में विनोद सिंह लाल झंडे (वामपंथ) की आवाज बुलंद करने वाले इकलाैते विधायक होंगे। 

loksabha election banner

तीसरी बार विधायक बने विनोद सिंहः झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में 16 दिसंबर को बगोदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। सोमवार 23 दिसंबर को सुबह आठ बजे गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू हुई। विनोद सिंह ने शुरूआत में बढ़त बनाई तो फिर वह पीछे नहीं हुए। वतर्मान विधायक भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो को हार का सामना करना पड़ा। विनोद सिंह तीसरी बार विधायक बने हैं। विनोद सिंह भाकपा माले के चर्चित नेता महेंद्र सिंह के पुत्र हैं। 2005 विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने महेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। तब वे बगोदर के विधायक थे। पिता की हत्या के बाद विनोद सिंह पहली बार 2005 के चुनाव में विधायक बने। 2009 में दूसरी बार बगोदर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। लेकिन, 2014 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 

झारखंड विधानसभा में वाम मोर्चा के इकलाैते विधायकः पांचवीं झारखंड विधानसभा में विनोद सिंह वामपंथ के इकलाैते विधायक होंगे। चाैथी विधानसभा में वाम मोर्चा के दो विधायक थे- धनवार से भाकपा माले के राजकुमार यादव और निरसा से एमसीसी के अरुप चटर्जी। विधानसभा चुनाव- 2019 में दोनों को हार का सामना करना पड़ा है। अब विनोद सिंह के कंधे पर झारखंड विधानसभा में अकेले आवाज बनने की चुनाैती आन पड़ी है। 

1 ANUP KUMAR PANDEY AJSU Party 5183 5 5188 2.44
2 NAGENDRA MAHTO Bharatiya Janata Party 83597 59 83656 39.31
3 RAJANI KAUR Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 8723 26 8749 4.11
4 VASUDEV PRA VERMA Indian National Congress 2041 8 2049 0.96
5 DAMODAR PASWAN Lok Jan Shakti Party 885 0 885 0.42
6 DEEPAK PRASAD SINHA All India Forward Bloc 1554 1 1555 0.73
7 VINOD KUMAR SINGH Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) 97980 221 98201 46.15
8 JAGDISH MAHTO Independent 2316 0 2316 1.09
9 JAY PRAKASH PRASAD Independent 1243 1 1244 0.58
10 TEKOCHAND MAHTO Independent 1172 0 1172 0.55
11 DASHRATH SINGH Independent 1244 1 1245 0.59
12 LALITA KUMARI Independent 2582 0 2582 1.21
13 NOTA None of the Above 3952 1 3953 1.86
  Total   212472 323 212795  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.