Move to Jagran APP

झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में चुनाव, धनबाद में 16 दिसंबर को मतदान; 23 को होगी मतगणना Dhanbad News

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 की तिथियों का एलान कर दिया। धनबाद के सभी छह विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 09:19 AM (IST)
झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में चुनाव, धनबाद में 16 दिसंबर को मतदान; 23 को होगी मतगणना Dhanbad News
झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में चुनाव, धनबाद में 16 दिसंबर को मतदान; 23 को होगी मतगणना Dhanbad News

धनबाद, एएनआइ। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को Jharkhand Assembly Election-2019 की तिथियों का एलान कर दिया। धनबाद के सभी छह विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर (चौथे चरण) को मतदान होगा। वहीं, 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

loksabha election banner

चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने कहा कि झारखंड में आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव होगा। दिव्‍यांगों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

झारखंड चुनाव के मुख्य तारीखें :

  • 30 नवंबर को पहले चरण में 13 सीटों पर होगा चुनाव।
  • 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर चुनाव।
  • 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर चुनाव।
  • 16 दिसंबर को चौथे चरण के चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव।
  • 20 दिसंबर को 5वें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर होगा चुनाव।
  • 23 दिसंबर को होगी मतगणना।
  • 5 जनवरी को खत्म होगा झारखंड विधानसभा का कार्यका।
  • झारखंड के 19 जिले के 67 सीटें नक्सल प्रभावित

धनबाद जिले के विधानसभा निवार्चन क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति :

  • विधानसभा निवार्चन क्षेत्र - विधायक  -  पार्टी
  • सिंदरी  -  फुलचंद मंडल - भाजपा
  • निरसा  -  अरुप चटर्जी  -  मासस
  • धनबाद  -  राज सिन्हा  -   भाजपा
  • झरिया  - संजीव सिंह - भाजपा
  • टुंडी  -  राज किशोर महतो - आजसू पार्टी
  • बाधमारा  -  दुलु महतो  - भाजपा

चौथा चरण (धनबाद) के चुनाव की अहम तिथियां :

  • 16 दिसंबर को 15 सीटों पर होगा मतदान।
  • 22 नवंबर को जारी होगी इस चरण की अधिसूचना।
  • नामांकन की आखिरी तारीख 29 नवंबर
  • उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 30 नवंबर तक करा सकते हैं।
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख दो दिसंबर तक।

विस चुनाव2014 में भाजपा 31.3 फीसद मतों के साथ लाईं थीं 37 सीटें

बता दें कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं और राज्‍य की विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ झारखंड में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपा ने इस बार राज्‍य में मिशन-65 प्लस का टारगेट रखा है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 31.3 फीसद मतों के साथ 37 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी।

जेएमएम 20.4 फीसद मतों के साथ लाईं 19 सीटें

वहीं, उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) 3.7 फीसद मतों के साथ पांच सीटों पर विजयी हुई थी। इसके अलावा झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा (जेएमएम) 20.4 फीसद मतों के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसद मतों के साथ सात सीटें और जेवीएम 10 फीसद मत के साथ आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, चुनावों के बाद जेवीएम के छह विधायक भाजपा के खेमे में चले गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.