Jharkhand Assembly Election 2019: अशोक मंडल ने भरा पर्चा, JMM को निरसा में पहली जीत की तलाश
निरसा में मंडल का मुकाबला एमसीसी विधायक अरुप चटर्जी और भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगप्ता से होगा। निरसा में अब तक झामुमो को जीत नहीं मिली है।
By MritunjayEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 04:34 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा को अब तक निरसा विधानसभा क्षेत्र में जीत नहीं मिली है। कांग्रेस और राजद के साथ महागठबंधन बनाकार चुनाव लड़ रहे झामुमो को अबकी काफी उम्मीद है। झाममो ने अशोक मंडल को निरसा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। मंडल ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई संदीप कुमार दोराईबुरू को नामांकन पत्र साैंपा। मंडल नामांकन दाखिल करने के लिए समर्थकों की भीड़ के साथ निरसा से पहुंचे थे। निरसा में मंडल का मुकाबला एमसीसी विधायक अरुप चटर्जी और भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगप्ता से होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें