Move to Jagran APP

Amit Shah Rally in Jharkhand : शाह ने कांग्रेस को दी चुनौती, राहुल बाबा जब मर्जी हिसाब करने आ जाओ Jharkhand Election 2019

Amit Shah Rally in Jharkhand. केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में दो सभाओं में राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 04:17 PM (IST)
Amit Shah Rally in Jharkhand : शाह ने कांग्रेस को दी चुनौती, राहुल बाबा जब मर्जी हिसाब करने आ जाओ Jharkhand Election 2019
Amit Shah Rally in Jharkhand : शाह ने कांग्रेस को दी चुनौती, राहुल बाबा जब मर्जी हिसाब करने आ जाओ Jharkhand Election 2019

बहरागोड़ा /चक्रधरपुर,जेएनएन। Amit Shah Rally in Jharkhand LIVE केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के एक चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि राहुल बाबा जब मर्जी आप अपने शासनकाल का हिसाब-किताब लेकर मैदान में आ जाओ। शाह ने पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर और पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ विकास के काम करती है। हमारा एक लक्ष्‍य है, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन। मोदीजी सुशासन के लिए अब देश-दुनिया में जाने जाते हैं। चक्रधरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा जबकि बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी प्रत्‍याशी है। 

prime article banner

Amit Shah Rally in Jharkhand LIVE

03:29 PM : कहा कि नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। यहां बहरागोड़ा विधानसभा का हर गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों से जोड़ा जा चुका है। सखी मंडल का निर्माण करके हजारों बहनों को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। सिर्फ बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार 400 घरों में बिजली पहुंचाने का काम, 34 हजार घरों में शौचालय देने का काम और 7 हजार गरीबों को अपना पक्का घर देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

03:24  PM : कहा कि झारखंड का विरोध करनेवाली कांग्रेस के साथ सत्ता के लालच में हेमंत सोरेन चले गए हैं। हमें यह समझना होगा कि इनसे सूबे का क्‍या भला होगा। उन्‍होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया और नरेंद्र मोदी और रघुवर दास की डबल इंजन की सरकार ने इसे सवारा। यह हुआ पूर्ण बहुमत की सरकार के कारण। उन्‍होंने बहरागोड़ा इलाके में सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की चर्चा की।

03:18 PM :अमित शाह ने भारत माता के जयकारे लगवाए और दोनों हाथ उठवाकर लोगों से भाजपा प्रत्‍याशी की जीत की आश्‍वस्‍ति ली। कहा कि इतनी भीड़ हमे उत्‍साहित करनेवाली है। उन्‍होंने जय जगन्‍नाथ के जयघोष से बात आगे बढ़ाई। कहा कि  7 दिसंबर को आप जब वोट देने जायेंगे, तो वो वोट किसी को MLA बनाने, सरकार बनाने या रघुवर जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि भाजपा को दिया गया आपका एक एक वोट झारखंड के विकास के लिए होगा। 

03:16 PM :अभी भाजपा प्रत्‍याशी कुणाल षाड़ंगी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में झारखंड का सर्वांगीण विकास हुआ है। गरीब-गुरूवों को घर मिला। गरीब माताओं को गैस चूल्‍हा देकर धूल-धक्‍कड़ से मुक्ति दिलाई गई। कहा कि भाजपा सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। राम मंदिर का मुद्दा भी सलटा। 

02:59 PM : चक्रधरपुर में सभा करने के बाद अमित शाह बहरागोड़ा पहुंचे गए है।  उनका हेलीकॉप्‍टर आसमान में चक्कर काट रहा है और  कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभा स्‍थल पर भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।  सभास्‍थल पर लोगों की भारी भीड़ है।  यहां शाह प्रत्‍याशी कुणाल षाड़ंगी के लिए वोट मांगेंगे। 

02:20 PM : शाह ने कहा कि आप बताइए कि देश में से घुसपैठिए जाने चाहिए कि नहीं? कांग्रेस पार्टी कहती है कि एनआरसी मत लाओ, घुसपैठियों को मत निकालो। राहुल बाबा जो बोलना हो बोलो, पर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और भाजपा सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेगी। मैं आज आप से कहना चाहता हूं कि 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।

02:18 PM :इतने सालों तक भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाने की किसी को नहीं सूझी। भाजपा की सरकार ने उनकी जन्मस्थली और उनकी कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाकर भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।

02:15 PM : शाह ने हेमंत सोरन को पूछना चाहता हूं कि अलग झारखंड राज्य के लिए जब भाजपा आंदोलन कर रही थी, गुरु जी आंदोलन कर रहे थे, तब  कांग्रेस झारखंड  की रचना का विरोध कर राज्य के युवाओं पर गोलियां चलवाती थी, डंडे बरसवाती थी। ऐसी पार्टी की गोद में क्यों बैठे हैं। जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हों। जो पार्टियां आदिवासियों का शोषण करती हों। जो पार्टियां झारखंड की रचना की विरोधी हों। जो पार्टियां अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करती हों। उन पार्टियों को वोट देकर झारखंड  का विकास नहीं हो सकता।  आज हेमंत सत्ता के लालच में झारखंड राज्य के निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है, पर भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है।

02:10 PM : शाह ने कहा कि झारखंड ने कई पार्टी की सरकारें देखी हैं, लेकिन कोई विकास के लिए काम करने वाली सरकार नहीं दे पाया। वो सरकारें पूर्ण बहुमत की सरकारें नहीं थीं। 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया और इस प्रदेश की जनता ने रघुवर दास जी को पूर्ण बहुमत दिया। आज झारखंड  विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है कि राज्य विकास के विकास के रास्ते पर जाएगा या नक्सलवाद के रास्ते पर। कहा कि  5 साल के अंदर नरेंद्र मोदी और रघुवर रघुवर की दास भाजपा सरकार ने प्रदेश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंककर विकास का मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है।

02:05PM : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने सवालिया लहजे में जनता से जुड़ते हुए कहा कि इतने सालों तक भगवान बिरसा मुंंडा का स्मारक बनाने की किसी को नहीं सूझी। भाजपा की सरकार ने उनकी जन्मस्थली और उनकी कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाकर भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। मोदी सरकार ने देवघर में AIIMS बनाया। देवघर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाए। रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया।

02:05PM : अमित शाह ने कहा कि मैं आज, श्री राहुल गांधी यहां पर हैं उनको चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे पांच साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। टिकट वितरण में खरीद-फरोख्त करने वाली, आदिवासियों का शोषण करने वाली, झारखण्ड की रचना का विरोध करने वाली, अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियोंं को वोट देने पर झारखण्ड का विकास नहीं होगा। विकास का काम केवल और केवल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। शाह ने कहा कि हमने पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घर में पहुंचाने का काम किया है।

02:00PM :शाह ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत देने की आश्‍वस्ति लोगों से ली और भारत माता की जय का नारा लगाया। इसके बाद उन्‍होंने आदिवासी नायकों को नमन किया और अपने भाषण की शुरुआत की। उन्‍होंने पाकिस्‍तान की चर्चा करते हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक और एयर स्‍ट्राइक को मोदी सरकार का साहसिक कदम बताया। उन्‍होंने लोगों ने पूछा कि राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं। लोगों ने हां किया तो शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा अटका रखा था। अब भव्‍य रामलला का मंदिर बनेगा। 

01:30PM : अमित शाह सभा मंच पर पहुंच गए हैं। उनका लोगों ने जोरदार स्‍वागत किया। शाह ने लोगों काअभिवादन हाथ हिलाकर किया। लक्ष्‍मण किया और गुरुचरण नायक ने शाह का शॉल ओढाकर स्‍वागत किया। अब गुरुचरण नायक सभा को संबोधित कर रहे हैं। लक्ष्‍मण गिलुवा ने भी लोगों को संबोधित किया। 

01:25 PM : चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इंतजार में भीड़ डटी है। भीड़ को बांधे रखने के लिए स्‍थानीय नेता लोगों को संबोधित कर रहे हैं। अभी झारखंड अल्‍पसंख्‍यक आयोग के उपाध्‍यक्ष अशोक षाड़ंगी लोगों को संबोधित कर रहे हैं। 

01:05PM : बहरागोड़ा के शिशु उद्यान मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भीड़ जुटी है। गृहमंत्री को सुनने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। भीड़ को बांधे रखने के लिए ओडिशा के के सारस गुना विधानसभा क्षेत्र के विधायक बुढ़ान मुर्मू लोगों को संबोधित कर रहे है। 

12:31 PM : शाह अभी रांची से उड़ान भर चुके हैं। इधर, मंच पर धनबाद के मेयर शेखर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्‍यक्ष मनीष राम, पूर्व विधायक चुमन उरांव और  संजय मिश्रा भी पहुंच गए हैं। 

12:18 PM : सभा मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष व चक्रधरपुर के प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण गिलुवा, मनोहरपुर के प्रत्‍याशी गुरुचरण नायक और पार्टी के वरीय नेता राकेश प्रसाद मौजूद हैं। 

11:50 AM : लोग पहुंच चुके हैं और अमित शाह का इंतजार कर रहे हैं। अभी सूचना पहुंंची है क‍ि शाह थोड़ी देेर बाद पहुंचेंगे।

11:30 AM : कार्यकर्ताओं और आमलोग धीरे-धीरे जुट रहे हैं। कोल्‍हान को साधना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। पश्चिमी सिंहभूम के पिछले चुनाव में किसी सीट पर भाजपा नहीं जीती थी। 

11:15 AM : मंच सजकर तैयार है। सुरक्षा कर्मी भी चाक-चौबंद है। लोगों में अमित शाह को सुनने की उत्‍सुकता है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान शाह ने चाईबासा में सभा की थी। 

खबर लगातार अपडेट हो रही हैं। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.