Move to Jagran APP

Amit Shah in Jharkhand: अमित शाह ने भरी हुंकार, कांग्रेस की गोद में बैठा झामुमो भ्रष्‍टाचार की ताक में Jharkhand Election 2019

Amit Shah in Jharkhand गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के लिए लोहरदगा में सभा करेंगे। वे अब से कुछ देर बाद यहां पहुंचेंगे। ताजा अपडेट के लिए बने रहें...

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 08:34 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 03:10 PM (IST)
Amit Shah in Jharkhand: अमित शाह ने भरी हुंकार, कांग्रेस की गोद में बैठा झामुमो भ्रष्‍टाचार की ताक में Jharkhand Election 2019
Amit Shah in Jharkhand: अमित शाह ने भरी हुंकार, कांग्रेस की गोद में बैठा झामुमो भ्रष्‍टाचार की ताक में Jharkhand Election 2019

रांची, जेएनएन। Amit Shah in Jharkhand केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार ने देश के मुकुट जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 खत्‍म कर एक राष्‍ट्र का सपना पूरा किया। अयोध्‍या में आसमान को छूने वाला भव्‍य राम मंदिर बनाने का संकल्‍प करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देकर भगवान श्रीराम का मान बढ़ाया है। झारखंड के मनिका और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने मतदाताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) में कमल के निशान पर बटन दबाने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड को विकसित बनाने के लिए फिर से पूर्ण बहमत की सरकार बनाएं। अमित शाह (Amit Shah) ने जनता से जुड़ते हुए कहा कि सब मिलकर भाजपा के प्रत्‍याशी को जिताएं। उन्‍होंने सभा में मौजूद लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने देश के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) बिरसा मुंडा की धरती पर पहुंचे हैं। वे हेलिकॉप्‍टर से पहले मनिका और फिर लोहरदगा पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे। मनिका हाई स्‍कूल मैदान में शाह की जनसभा के बाद उन्‍होंने लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में लोगों को संबोधित किया।

Amit Shah in Jharkhand

अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आदिवासी समाज के लिए भाजपा ने खुले दिल से काम किया है। रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड नक्सल मुक्त हुआ है। मैं भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद पिछड़ा समाज को आरक्षण बढ़ाने के लिए एक कमिटी बनाएगी। मोदी ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया। नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया। पहले हमले होते थे तो तब के प्रधानमंत्री के मुंह से आवाज नहीं निकलती थी। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। धारा 370 को हटाने का काम किया। 35 ए को समाप्त करने का काम कर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने का काम किया। कांग्रेस ने झारखंड को बर्बाद करने का काम किया। उन्‍होंने कहा कि बटन इतनी जोर से दबाएं कि पीड़ा इटली में सुनाई दे। झारखंड का विकास भाजपा का उद्देश्य है। तीनों प्रत्‍याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाएं।

अमित शाह बोले कि यहां एक ऐसी सरकार बनाएं कि जिसे जंग न लगे। झारखंड की जनता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। बचे हुए काम पांच साल में पूरा कर देंगे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी और पिछड़ों के लिए कई काम किए हैं। लोहरदगा के शत प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। 31 लाख युवाओं को 11 हजार करोड़ रुपये का ऋण मुद्रा लोन के तहत देने का काम किया। 31 लाख से ज्यादा परिवारों को गैस सिलेंडर देने का काम किया। 35 लाख घरों में शौचालय बनाने का काम किया गया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के लिए विकास का कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया ही नहीं, भाजपा ने वह काम करके दिखा दिया।

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाएं। सबसे विकसित राज्य झारखंड को बनाएंगे। झारखंड को राज्य बनाने में कांग्रेस ने बाधा बनने का काम किया है। उन्‍हाेंने कहा कि कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने झारखंड के लिए क्या किया। हेमंत सोरेन बताएं उन्होंने क्या किया। मोदी ने झारखंड में विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमने एक गरीब मजदूर को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है।

अमित शाह ने लोहरदगा में जोहार कह कर अपना संबोधन शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि लोहरदगा में यह पहली चुनावी सभा है। साल 2014 में भी यहां से शुरुआत हुई थी। तब पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी। अमित शाह ने संबोधत के साथ भगवान बिरसा मुंडा, चांद भैरव, बुधु भगत सहित को नमन किया। उन्‍होंने पांडेय गणपत राय के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया, साथ्‍ा ही टाना भगत के योगदान को भी नमन किया।

लाेहरदगा में मंच पर आते ही जनता को किया दिल के करीब

लोहरदगा में चुनावी सभा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता को दिल के करीब कर लिया। सुरक्षा कारणों से जनता को मंच से दूर रखा गया था, ऐसे में मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने लोगों को हाथ के इशारे से अपने पास बुलाया। अमित शाह ने सुरक्षा प्रहरियों से कहा कि सभी को नजदीक बुलाएं। इसके बाद आम लोगों के लिए गेट खोल दिया गया। लोग अमित शाह जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए मंच के नजदीक दौड़ पड़े। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, कांग्रेस ने झारखंड को प्रयोगशाला बनाया

लोहरदगा में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में जनता से पूर्ण विकास का वादा किया था। भाजपा ने एक मजबूत सरकार दी। पांच साल से जनता को एक मजबूत सरकार देने का काम किया। हमने पूरी ईमानदारी से काम किया। कांग्रेस और यूपीए की सरकार ने किसी की सुध नहीं ली। भाजपा ने लोककल्याणकारी योजना को लागू करने का काम किया।

सीएम ने कहा कि सरकार ने कई योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया। उज्ज्वला एक बेहतरीन योजना है। आवास योजना, मछुवारा आवास भी मिल रहा है। 2022 तक कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा। डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। स्थानीय नीति के नाम पर राजनीति की गई थी। हमने यहां के लोगों को उनका अधिकार दिया। शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। आदिम जनजाति के युवाओं को नौकरी देने का काम किया है।

सुखदेव भगत बोले, लोहरदगा की जनता भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी

लोहरदगा में भाजपा के प्रत्‍याशी सुखदेव भगत ने कहा कि अतिथि देव भवः देश की परंपरा रही है। इसे लोहरदगा की जनता जरूर पूरा करेगी। यहां से भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी। किसान जो हमारे अन्‍नदाता हैं, वैसे किसानों के आंसू पोंछने का काम भाजपा सरकार ने की है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। धन बल वाले नेताओं को धन बहाने दो, हमारे सभी ऊर्जावान और प्रतिष्ठावान कार्यकर्ता के दम पर हम विश्वास करते हैं कि हम भाजपा के लोग जाबांज कार्यकर्ता की बदौलत 65 प्लस को पूरा करेंगे।

मनिका में अमित शाह बोले, क्रांतिकारी भूमि से भाजपा ने शुरू किया चुनावी अभियान

अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय। मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय। मोदी जी दिल्‍ली में हैं, उनके तक यह आवाज पहुंचनी चाहिए। प्रचंड आवाज से बोलिए भारत माता की जय। युवाओं को जिगर के टुकड़े कहकर शाह ने माहौल को उत्‍साहित कर दिया। कहा कि लातेहार से चुनावी सभा शुरू करते हुए भाजपा ने क्रांतिकारी भूमि का चयन‍ किया है। सबको जोहर। यह भूमि बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर की भूमि है।

अमित शाह ने कहा कि सन् 1857 में अंग्रेजों से बड़ी लड़ाई आदिवासियों ने लड़ी थी। इस क्षेत्र ने बड़ी कुर्बानी देकर देश को गौरवान्वित किया है। कहा कि 30 नवंबर को आपका वोट तय करेगा कि अगले पांच साल में झारखंड में किसकी सरकार होगी। विधायक,मुख्‍यमंत्री न चुनकर आप राज्‍य का विकास चुनें और विकास के लिए वोट दें।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि झारखंड की स्‍थापना के लिए आपने बड़ी कुर्बानी दी। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की स्‍थापना कर आपका सपना पूरा किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नाम-वेश बदल-बदलकर झारखंड का शोषण करती रही। यहां कई सालों तक उन्‍हें मौका मिला, लेकिन स्थिर सरकार नहीं दे सके।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हजारों हजार करोड़ का भ्रष्‍टाचार उनकी शासन में हुआ। पांच साल में रघुवर दास के सरकार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी दिल्‍ली में रहकर झारखंड की चिंता करते हैं।अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और अन्‍य विपक्षी दलों से पूछना चाहता हूं कि उनके 70 साल के शासन में गरीब के घर में बिजली, गैस चूल्‍हा, इलाज, घर, शौचालय की व्‍यवस्‍था क्‍यों नहीं की।

अमित शाह ने कहा कि विकास करने वाली रघुवर सरकार ने आजादी का मतलब गरीबों को समझाया है। कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े समाज के लोगों के साथ अन्‍याय किया। उन्‍हें संवैधानिक सम्‍मान नहीं दिया। हमारे प्रधानमंत्री ने ओबीसी आयोग बनाकर सम्‍मान से जीने का हक दिया। भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछड़ा समाज के लिए अलग से आयोग बनाकर उनके लिए आरक्षण की व्‍यवस्‍था करेंगे। इसे हम घोषणापत्र में शामिल कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि आदिवासियों के‍ लिए हमने लातेहार और मनिका में विकास के कई कार्य किए। झारखंड राज्‍य आदिवासी संवर्द्धन बोर्ड बनाकर उनकी माली हालत सुधारी। यहां 300 करोड़ की लागत से सड़कें बनाईं। पांच साल में 556 किलोमीटर रास्‍ते बनाए। दुर्गम इलाके में बिजली पहुंचाई।

हमारे पांच साल के काम उनके 70 साल के काम पर भारी पड़ेगा। हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि आप उस कांग्रेस के साथ खड़े हैं, जिन्‍होंने आपके साथ छल किया। कांग्रेस अध्‍यक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आपने आदिवासियों के साथ धोखेबाजी की। मिनरल फंड का जिक्र करते हुए कहा कि अब 32 हजार करोड़ रुपये सीधे जिला मुख्‍यालय को भेजा जा रहा है।

मोदी सरकार ने तय किया है कि हर पंचायत में आदिवासी स्‍कूल हो। इसके लिए हमने 400 स्‍कूल खोले। आदिवासी समाज के स्‍वतंत्रता सेनानी को हम पूरा सम्‍मान दे रहे हैं। बिरसा मुंडा के सम्‍मान में रघुवर दास ने सबसे बड़ा काम किया। झारखंड को नक्‍सलमुक्‍त करने के लिए रघुवर सरकार की उन्‍होंने खुलकर तारीफ की। कमल की सरकार में शासन में कानून-व्‍यवस्‍था बेहतर रही। मोदी जी ने तय किया है कि झारखंड को एक नंबर स्‍टेट बनाएंगे। नीचे और ऊपर की सरकार इसके लिए दिन-रात लगी है।

कांग्रेस-झामुमो को चुनौती दी कि 10 साल के यूपीए शासनकाल में उन्‍होंने झारखंड के लिए कुछ नहीं किया। 13वें वित्‍त आयोग में 5 साल में 55 हजार करोड़ दिए, जबकि मोदी जी ने पांच साल में 3 लाख करोड़ झारखंड के उन्‍नयन के लिए दिए। शाह ने बीते पांच साल में झारखंड के विकास के लिए दी गई योजनाओं को बारी-बारी से गिनाया।

सीएम रघुवर बोले, पांच साल की स्‍थाई सरकार ने किए सर्वांगीण विकास

सभा में बोलते हुए सीएम रघुवर दास ने कहा कि पांच साल की स्‍थाई सरकार ने राज्‍य का सर्वांगीण विकास किया है। सड़क-बिजली से लेकर उग्रवाद के खात्‍मे तक हर दिशा में बेहतर काम हुआ है। डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाते हुए सीएम ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता में रहा। हम पाइपलाइन से एक-एक घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचा रहे हैं।

उज्‍ज्वला योजना की चर्चा करते हुए कहा कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बना तो उसने गरीब की सबसे अधिक चिंता की। अब शहरी और ग्रामीण गरीबों को पीएम आवास उपलब्‍ध करा रहे हैं। सीएम ने कहा झारखंड में पिछले पांच साल इसलिए काम हुए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रहित को ऊपर रखते हुए हर आदमी की फिक्र की। कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड एक विकसित राज्‍य के रूप में गिना जाएगा।

गुरुवार को लोहरदगा में भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ( Sukhdeo Bhagat) के लिए उन्‍होंने जनता से वोट मांगा। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) में लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ( Sukhdeo Bhagat) के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) चुनाव प्रचार की शुरुआत लोहरदगा से करते हुए झारखंड में चुनावी शंखनाद किया।

अमित शाह के कार्यक्रम में जुटने लगे लोग

लोहरदगा में नेताओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। बीएस कॉलेज मैदान में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी सभा को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों से नेताओं का पहुंचना जारी है। इस क्रम में अब तक लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत, राज्य सभा सांसद समीर उरांव, भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय सहित कई नेता पहुंचना प्रारंभ हो चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक का भी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

लोहरदगा में अमित शाह की रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मंच तैयार है और लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगी हुई है। शहर के बीएस कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी सभा में अमित शाह शामिल होकर सुखदेव भगत के लिए वोट की अपील करेंगे। सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के कई वरीय अधिकारियों को लगाया गया है।

लातेहार जिले के मनिका उच्च विद्यालय में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मैदान में कुर्सियां लगाई गई हैं। वे मनिका में भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

देश के गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। सुरक्षा व्यवस्था को इतना चाक-चौबंद किया गया है कि बिना इजाजत के हवा भी नहीं चल सकती। बिना जांच के किसी को भी कार्यक्रम स्थल में पहुंचने की अनुमति नहीं है। पूरे सुरक्षा की निगरानी पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी कर रहे हैं। सुखदेव भगत के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने वाले अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन है।

गृह मंत्री के रूप में अमित शाह पहली बार लोहरदगा की धरती पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। देश के गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह झारखंड की धरती पर आ रहे हैं। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.