Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ विस चुनाव लड़ेगी आजसू

Jharkhand Assembly Election 2019. आजसू पार्टी दो अक्टूबर को स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा की शुरुआत करेगी। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में सामाजिक न्याय रैली निकाली जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:52 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 08:52 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ विस चुनाव लड़ेगी आजसू
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ विस चुनाव लड़ेगी आजसू

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - आजसू पार्टी दो अक्टूबर को 'स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा' की शुरुआत करेगी। इससे इतर, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में सामाजिक न्याय रैली निकालेगी। रविवार को पार्टी के हरमू रोड स्थित कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने दोनों ही आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

loksabha election banner

सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी झारखंडी जनभावना और यहां के जमीनी सवालों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव राज्य के नवनिर्माण के संकल्प के साथ लड़ेगी। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र महतो के अलावा विश्वनाथ मुंडा, प्रेम सिंह मुंडा, देवी चरण स्वांसी, बलराम मुंडा, सुभान मुंडा, निर्मल पुराण, देवदयाल मुंडा आदि ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.