Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019 Phase 5 Voting: 16 सीटों पर रिकॉर्ड 71 फीसद वोटिंग, नाला में सर्वाधिक 78% मतदान

Jharkhand Election 2019 Phase 5 Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 16 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया समाप्‍त हो गई है। अब 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 07:30 PM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 5 Voting: 16 सीटों पर रिकॉर्ड 71 फीसद वोटिंग, नाला में सर्वाधिक 78% मतदान
Jharkhand Election 2019 Phase 5 Voting: 16 सीटों पर रिकॉर्ड 71 फीसद वोटिंग, नाला में सर्वाधिक 78% मतदान

रांची, जेएनएन। Jharkhand Election 2019 Phase 5 Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया समाप्‍त हो गई है। पांच चरणों में होने वाले चुनाव के आखिरी चरण में शुक्रवार को शाम पांच बजते ही मतदान खत्‍म हो गया। इस चरण में संताल की 16 सीटों पर रिकॉर्ड अभी तक कुल 70.83 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक साढ़े छह बजे तक अंतिम चरण में 71.17 फीसद मतदान हुआ है। सभी 81 सीटों में नाला में सबसे अधिक 78.01 फीसद मतदान दर्ज किया गया। 92.67 फीसद दिव्यांगों ने इस चरण में वोटिंग की है।

loksabha election banner

संताल में शीतलहरी पर भारी मतदान का उत्साह, पांच बजे तक पड़े 70.83 फीसद वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण में शुक्रवार को संताल परगना प्रमंडल की 16 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शीतलहरी के बावजूद मतदाता उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। दिन में पांच बजे तक 70.83 फीसद वोट पड़े हैं। अंतिम दौर में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, मंत्री लुइस मरांडी, मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री नलिन सोरेन, प्रदीप यादव, पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम जैसे दिग्गजों समेत 236 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सभी सीटों का परिणाम 23 दिसंबर को आएगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के आज पांचवे व अंतिम चरण में संथालपरगना के 6 जिलों में शाम 5 बजे तक जिलावार मतदान का प्रतिशत निम्न है।

  • साहेबगंज- 69.43%
  • पाकुड़-74.07%
  • दुमका-67.03%
  • जामताड़ा-76.22%
  • देवघर-75.97%
  • गोड्डा-68.43%

16 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत (लगभग) निम्न रहा

  1. राजमहल-67.23%
  2. बोरियो-71.58%
  3. बरहेट-70.07%
  4. लिट्टीपाड़ा-70.01%
  5. पाकुड़-76.10%
  6. महेशपुर-74.81%
  7. शिकारीपाडा-72.50%
  8. नाला-78.01%
  9. जामताड़ा-74.77%
  10. दुमका-59.73%
  11. जामा-65.27%
  12. जरमुंडी-71.53%
  13. सारठ-75.97%
  14. पोडैयाहाट-69.61%
  15. गोड्डा-68.54%
  16. 18-महगामा-67.23%

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.