Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में 1.18 करोड़ पुरुष-1.08 करोड़ महिला मतदाता; देखें किस सीट पर कितने वोटर

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड चुनाव में इस बार कुल 22617612 मतदाता वोट देंगे। इनमें 240 थर्ड जेंडर के हैं। 193736 मतदाता बढ़े हैं। कुल आबादी में से 59.53% वोटर हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:50 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 08:34 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में 1.18 करोड़ पुरुष-1.08 करोड़ महिला मतदाता; देखें किस सीट पर कितने वोटर
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में 1.18 करोड़ पुरुष-1.08 करोड़ महिला मतदाता; देखें किस सीट पर कितने वोटर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव 2019 में कुल 2,26,17,612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,18,16,098 मतदाता पुरुष तथा 1,08,01,274 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर की बात करें तो इनकी संख्या 240 है। इस तरह झारखंड की कुल आबादी में से 59.53 फीसद वोटर हैं। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। विभाग सोमवार को इसका अधिकृत आंकड़ा जारी करेगा।

prime article banner

विभागीय सूत्रों के अनुसार इस पुनरीक्षण में 1,93,736 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 86,864 पुरुष तथा 1,06,872 महिलाएं हैं। इस संशोधित मतदाता सूची के आधार पर ही विधानसभा का चुनाव होगा। हालांकि, वैसे योग्य मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें एक मौका और मिल सकता है। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक मतदाता अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन दे सकते हैं। इधर, मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगभग 23 हजार नाम हटाए गए हैं। इनमें से कई नाम दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में शामिल थे, तो कई मतदाताओं की मृत्यु हो गई थी। 

इन विधानसभाओं में पुरुष से अधिक महिलाएं

राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पुरुष से अधिक महिला मतदाता हैं। लिट्टीपाड़ा में 97531 पुरुषों की तुलना में 100215 महिलाएं हैं। इसी तरह महेशपुर में 106490 की तुलना में 106882, शिकारीपाड़ा में 101473 की तुलना में 102578, घाटशिला में 119805 की तुलना में 119873, खरसावां में 102240 की तुलना में 102601 महिलाएं हैं। चाईबासा में 101610 की तुलना 104168, मझगांव में 93338 की तुलना में 97512, मनोहरपुर में 98228 की तुलना में 98527, चक्रधरपुर में 89882 की तुलना में 89844, खूंटी में 102993 की तुलना में 104861, जबकि सिमडेगा में 110617 पुरुषों की तुलना में 111558 महिला मतदाता हैं।  

बोकारो में सर्वाधिक, जगन्नाथपुर में सबसे कम मतदाता

राज्य की 81 विधानसभा सीटों में बोकारो में सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है, कुल मतदाता 514405 हैं। वहीं जगन्नाथपुर सीट में सबसे कम मतदाता हैं। यहां दो लाख वोटर भी नहीं, यहां वोटरों की संख्या 173798 है।

किस विधानसभा में कितने मतदाता :

  1. राजमहल 294460
  2. बोरियो में 246631
  3. बरहेट में 192714
  4. लिट्टीपाड़ा में 197390
  5. पाकुड़ में 316886
  6. महेशपुर में 213372
  7. शिकारीपाड़ा में 204051
  8. दुमका में 245293
  9. जामा में 205282
  10. जरमुंडी में 223094
  11. नाला में 218248
  12. जामताड़ा में 269375
  13. मधुपुर में 303348
  14. सारठ में 268294
  15. देवघर 358331
  16. पोड़ैयाहाट 270726
  17. गोड्डा 280044
  18. महागामा 289010
  19. कोडरमा 331825
  20. बरकट्ठा 332039
  21. बरही 283327
  22. मांडू 379203
  23. हजारीबाग 375565
  24. बड़कागांव 334540
  25. रामगढ़ 307071
  26. सिमरिया 324788
  27. चतरा 369395
  28. धनवार 303069
  29. बगोदर 313861
  30. जमुआ 28275
  31. गांडेय 261650
  32. गिरिडीह 260770
  33. डुमरी 266442
  34. गोमिया 273288
  35. बेरमो 306342
  36. बोकारो 514405
  37. चंदनकियारी 236991
  38. सिंदरी 312595
  39. निरसा 303239
  40. धनबाद 425908
  41. झरिया 294115
  42. टुंडी 275381
  43. बाघमारा 279849
  44. बहरागोड़ा 222378
  45. घाटशिला 239678
  46. पोटका 283969
  47. जुगसलाई 322523
  48. जमशेदपुर पूर्वी 300450
  49. जमशेदपुर पश्चिमी 347997
  50. इचागढ़ 252418
  51. सरायकेला 327986
  52. खरसावां  204841
  53. चाईबासा 205778
  54. मझगांव 190850
  55. जगन्नाथपुर 173798
  56. मनोहरपुर 196755
  57. चक्रधरपुर 179726
  58. तमाड़ 203729
  59. सिल्ली 199275
  60. खिजरी 326837
  61. रांची 336635
  62. हटिया 431411
  63. कांके 403606
  64. मांडर 319299
  65. तोरपा 179784
  66. खूंटी 207854
  67. सिसई 229723
  68. गुमला 218475
  69. बिशुनपुर 232416
  70. सिमडेगा 222175
  71. कोलेबिरा 192998
  72. लोहरदगा 240530
  73. मनिका 232277
  74. लातेहार 263543
  75. पांकी 262107
  76. डाल्टेनगंज 341860
  77. बिश्रामपुर 306112
  78. छतरपुर 259126
  79. हुसैनाबाद 273981
  80. गढ़वा 361187
  81. भवनाथपुर 373805 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.