Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: पांचवें चरण में स्वच्छ व शांतिपूर्ण मतदान को जमा कराए गए 1,988 हथियार

Jharkhand Assembly Election 2019. 102 हथियारों का लाइसेंस रद किया गया है। 911 वारंटी जेल भेजे गए हैं। 1347 बूथों की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 08:02 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: पांचवें चरण में स्वच्छ व शांतिपूर्ण मतदान को जमा कराए गए 1,988 हथियार
Jharkhand Assembly Election 2019: पांचवें चरण में स्वच्छ व शांतिपूर्ण मतदान को जमा कराए गए 1,988 हथियार

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - चुनाव आयोग ने अंतिम दौर में भी स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके तहत, 16 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,285 लाइसेंसी हथियारों में 1,988 जमा करा लिए गए हैं। वहीं, 102 का लाइसेंस रद कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संस्थागत रूप से बैंकों एवं अन्य संस्थाओं को ही यह शपथपत्र लेकर हथियार जमा करने से छूट दी गई है कि मतदान के दिन किसी भी हाल में हथियार बाहर नहीं निकाला जाएगा।

prime article banner

उनके अनुसार, शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के लिए 16 विस क्षेत्रों के 911 वारंटियों को जेल भेजा गया है। 15 मामले ही लंबित हैं। उनके अनुसार, चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं को सहज रूप से मतदान केंद्रों पर लाने के लिए भी कई व्यवस्था की है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर 7,505 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं, जो इन्हें मदद करेंगे। 2,065 व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। साथ ही, चिह्नित दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने तथा वापस पहुंचाने के लिए 2,766 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, 1,347 मतदान केंद्रों की निर्वाचन गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी वेबकास्ट के माध्यम से की जाएगी। वहीं, 133 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां सारी मतदान प्रक्रिया महिला चुनाव कर्मियों द्वारा संचालित की जाएगी। 249 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। मौके पर उपस्थित अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा ने बताया कि 96.28 फीसद मतदाताओं को फोटोयुक्त वोटर स्लिप उपलब्ध करा दिए गए हैं।

कहां कैसे मतदान केंद्र

सीट -   आदर्श मतदान केंद्र -    महिला संचालित मतदान केंद्र  -   वेबकास्टिंग वाले मतदान केंद्र

राजमहल -   29 -   10 -   95

बोरियो -    21 -    15 -    87

बरहेट -    13 -    15    - 71

लिट्टीपाड़ा -    19 -    00 -    69

पाकुड़ -    08 -    48 -    123

महेशपुर    - 11 -    00 -     77

शिकारीपाड़ा -     14 -    00     - 66

दुमका -    35 -   18 -    83

जामा -   14 -    03 -    68

जरमुंडी -    18 -    04 -    72

नाला -    03 -    00 -    83

जामताड़ा -    06 -    16 -    92

सारठ -    08 -    01 -    79

पोड़ैयाहाट -    23 -    01 -    86

गोड्डा -    15 -    01 -    98

महगामा -    12 -    01 -    98


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.