Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड ने देखे अब तक 10 CM, 3 बार राष्ट्रपति शासन; समझें यहां की ST- गैर ST राजनीति

Jharkhand Assembly Election 2019. जल-जंगल और खनिज पदार्थों से भरपूर इस राज्य में स्थापना काल से ही आदिवासी और गैर आदिवासी की राजनीति होती रही।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 10:41 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड ने देखे अब तक 10 CM, 3 बार राष्ट्रपति शासन; समझें यहां की ST- गैर ST राजनीति
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड ने देखे अब तक 10 CM, 3 बार राष्ट्रपति शासन; समझें यहां की ST- गैर ST राजनीति

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - आदिवासियों के पिछड़ेपन के मुद्दे पर बिहार से अलग हुए झारखंड में पहली पूर्ण बहुमत की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है। अस्तित्व में आने के बाद से ही आदिवासी यहां के केंद्र में रहे। सन 2000 में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर अलग राज्य की स्थापना हुई। जल-जंगल और खनिज पदार्थों से भरपूर इस राज्य में स्थापना काल से ही आदिवासी और गैर आदिवासी दो धुरी के बीच की राजनीति होती रही। 

loksabha election banner

यही कारण रहा कि पहले मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान के मुख्यमंत्री से पहले तक आदिवासी चेहरे ही सीएम की कुर्सी पर विराजमान नजर आए। शायद यही एक वजह भी रही कि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और जोड़-तोड़ की सरकार चलती रही। फलस्वरूप किसी भी मुख्यमंत्री ने या कहें कि कोई भी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले बाबूलाल मरांडी (वर्तमान में झाविमो सुप्रीमो) तब भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते थे।

उसके बाद अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन भी मुख्यमंत्री बने। झारखंड अलग राज्य बनने के इन 19 सालों में यहां की जनता ने तीन बार राष्ट्रपति शासन को भी देखा। वर्तमान में भाजपा के बहुमत पर सरकार चला रहे रघुवर दास पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने और अपना कार्यकाल भी पूरा करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा।

कब-कब कौन-कौन रहा मुख्यमंत्री

  1. बाबूलाल मरांडी -  भाजपा-   15/11/2000 से 18/03/2003
  2. अर्जुन मुंडा -   भाजपा -   18/03/2003 से 02/03/2005
  3. शिबू सोरेन -   झामुमो -   02/03/2005 से 12/03/2005
  4. अर्जुन मुंडा -   भाजपा -   12/03/2005 18/09/2006
  5. मधु कोड़ा -   निर्दलीय -   18/09/2006 से 28/08/2008
  6. शिबू सोरेन -   झामुमो -   28/08/2008 से 18/01/2009
  7. राष्ट्रपति शासन -   19/01/2009 से 29/12/2009
  8. शिबू सोरेन -   झामुमो -   30/12/2009 से 31/5/2010
  9. राष्ट्रपति शासन -   01/06/2010 से 10/9/2010
  10. अर्जुन मुंडा -   भाजपा -   11/9/2010 से 18/01/2013
  11. राष्ट्रपति शासन -    18/01/2013 से 13/7/2013
  12. हेमंत सोरेन -   झामुमो - 13/7/2013 से 23/12/2014
  13. रघुवर दास -   28 दिसंबर 2014 से अब तक

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.