Lok Sabha Election 2019: बूथों पर चुनाव कराने हेलिकॉप्टर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
Lok Sabha Election 2019. बाजार टांड जिला मैदान से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित केरेडारी प्रखंड के 11 पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से चार कलस्टरों पर भेजा गया।
रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की चार सीटों रांची, हजारीबाग, खूंटी और कोडरमा में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पोलिंग बूथों से लेकर कलस्टरों तक चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। रविवार को ईवीएम के साथ पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के चौपारण और बरही के 19 बूथों पर चुनाव कराने के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मीरवाना हुए। रामगढ़ डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी के अनुसार हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में छह मई को वोटिंग के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
रविवार को हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के चौपारण और बरही के 19 बूथों पर चुनाव कराने के लिए हेलिकॉप्टर से मतदानकर्मी रवाना हुए।
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए रविवार की सुबह से पांच बजे से ही मतदानकर्मियों को रामगढ़ कॉलेज परिसर से बूथों पर भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हुई। वहीं बाजार टांड स्थित जिला मैदान से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित केरेडारी प्रखंड के 11 पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर द्वारा उनके चार क्लस्टर तक के लिए रवाना किया गया।
डीसी राजेश्वरी बी व एसपी निधि द्विवेदी की मौजूदगी में केरेडारी प्रखंड के चार क्लस्टर गोबदा, बुंडू, मनातू व लोहना के 11 पोलिंग पार्टियों को हेलीकप्टर से रवाना किया। जिला मैदान में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए दो बार हेलीकॉप्टर पहुंची। सुबह 7.30 बजे तक हेलीकॉप्टर से 11 पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर से रवाना कर दिया गया। वहीं रामगढ़ कॉलेज परिसर से रामगढ़, मांडू तथा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कलस्टरों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।
सिमडेगा में पोलिंग बूथों पर चुनाव कराने के लिए ईवीएम के साथ मतदानकर्मियों को रवाना किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप