Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result 2019: हार की कगार पर झारखंड के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन भी पीछे

झारखंड की जनता ने बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी ताकत बता दी। इस बार लोकसभा चुनाव में तीन पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में थे। अर्जुन मुंडा शिबू सोरेन और बाबू लाल मरांडी पीछे चल रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 03:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 03:24 PM (IST)
Lok Sabha Election Result 2019: हार की कगार पर झारखंड के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन भी पीछे
Lok Sabha Election Result 2019: हार की कगार पर झारखंड के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन भी पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election Result 2019: झारखंड की जनता ने बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी ताकत बता दी। इस बार लोकसभा चुनाव में तीन पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में थे। तीनों हार के कगार पर हैं। अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन और बाबू लाल मरांडी पीछे चल रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा झटका जामुमो को लगा है। जामुमो के मुखिया शिबू सोरेन अपने गढ़ दुमका से पीछे चल रहे हैं।

loksabha election banner

दुमका से शिबू सोरेन पीछे

झारखंड राज्य के दुमका संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुनील सोरेन, जेएमएम के शिबू सोरेन और सीपीआई सेनापति मुर्मु मैदान में हैं। अभी तक मिले रुझानों के अनुसार कद्दवार नेता शिबू सोरेन 18562 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अगर वह हार जाते हैं, तो बड़ी खबर होगी। यह जेएमएम के लिए बड़ा झटका है। शिबू झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

खूंटी से मुंडा पीछे

झारखंड राज्य के खूंटी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के काली चरण मुंडा और बीएसपी की इंदुमती मुंडा मैदान में हैं। अभी तक मिले रुझानों के अनुसार भाजपा के कद्दावर नेता अर्जुन मुंडा 14138 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

कोडरमा से मरांडी पीछे

झारखंड राज्य के कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी यादव, जेवीएम के बाबू लाल मरांडी और बीएसपी के सरफराज अहमद मैदान में हैं। अभी तक मिले रुझानों के अनुसार जेवीएम के कद्दावर नेता बाबू लाल मुरांडी 130559 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यह मारांडी के लिए बड़ा झटका है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.