तीन दर्जन चेन छीन चुका है शातिर
धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में महिला रेणु देवी के गले से चेन झपट कर फरार होने के क्रम मे
By Edited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 10:27 AM (IST)
धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में महिला रेणु देवी के गले से चेन झपट कर फरार होने के क्रम में पकड़े गए बोकारो निवासी इमामुल अंसारी ने तीन दर्जन वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि उसने सभी वारदातों को बोकारो में ही अंजाम देने की बात कही है। धनबाद में पहली कोशिश के दौरान ही पकड़े जाने का राग अलाप रहा है। बताते चलें कि शनिवार की शाम रेणु देवी शाम में टहल रही थी। तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसके गले से चेन झपट लिया था। रेणु के शोर मचाने पर युवक बाइक के पीछे दौड़े और पीछे बैठे इमामुल को खींच लिया। वह बाइक से गिर गया था, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। हालांकि चेन इमामुल के ही पास से बरामद हो गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोग चार युवक थे, जो बंगाल के रेड लाइट एरिया जा रहे थे। सभी की प्लानिंग वहीं जाने की थी। तभी उसके साथी अकबर ने कहा कि एक हाथ मार लेते हैं। इसी बात वह लोग हाउसिंग कालोनी घुस गए लेकिन वह पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के क्रम में उसने कबूला है कि वह दो-तीन बार चेन छिनतई में जेल भी जा चुका है। पुलिस उसके अन्य साथियों के नाम जानकर उनको दबोचने की तैयारी में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें